{"_id":"65a91c1f6eeb42d85d030bec","slug":"20-year-old-girls-hand-cut-off-after-falling-in-fodder-machine-mohali-news-c-71-1-spkl1019-10645-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चारा मशीन में आने से 20 साल की लड़की का हाथ कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चारा मशीन में आने से 20 साल की लड़की का हाथ कटा
Thu, 18 Jan 2024 06:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 18 Jan 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लांडरां /बनूड़। गांव सलेमपुर नग्गल की 20 वर्षीय लड़की का हाथ चारा मशीन में आने से कट गया। घायल हालत में उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। गांव सलेमपुर के सरपंच ऋषि पाल ने बताया कि बेअंत कौर (20) पुत्री दरबारा सिंह 10वीं कक्षा के बाद घर का काम करती थी। पिता भेड़-बकरी चराने का काम करते हैं। बुधवार को बेअंत कौर घर में रखे मवेशियों के लिए मशीन से चारा काट रही थी, तभी अचानक हाथ थ्रेशिंग मशीन में आ गया और कट गया। घायल हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के जनरल अस्पताल में रेफर कर दिया। सरपंच ने बताया कि यह परिवार बेहद गरीब है और दिहाड़ी मजदूरी से घर का खर्च चलाता है। लड़की के पिता और सरपंच ने पंजाब सरकार से पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की है।