फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   2.59 lakh people are endangering the lives of the people of the entire district

2.59 लाख लोग खतरे में डाल रहे पूरे जिले के लोगों का जीवन

Sat, 27 Nov 2021 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
2.59 lakh people are endangering the lives of the people of the entire district
मोहाली। लोगों ने कोरोना टीकाकरण की पहली डोज लगवाकर वीआईपी जिले को पंजाब में पहला स्थान दिलाया है। लेकिन अब 2.59 लाख लोग जिला प्रशासन के लिए सिरदर्दी बन गए हैं। क्योंकि इन्होंने तय समय बीतने के बाद भी अपनी दूसरी डोज नहीं लगवाई है। इससे जहां इनके खुद संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है। दूसरा यह अपने आसपास के लोगों का जीवन भी खतरे में डाल रहे हैं। डीसी ईशा कालिया ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह पहल के आधार पर टीकाकरण जरूर करवाएं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, अब प्रशासन का फोकस उन लोगों पर लग गया है। इसके लिए सेहत विभाग चार विकल्पों पर काम कर रहा है। इसके तहत एक तो सेहत विभाग की तरफ से स्पेशल कैंप लगाए जा रहे हैं। दूसरा सेहत विभाग की टीमें वार्डों में जाकर टीकाकरण मुहिम चला रही हैं। वहीं टीकाकरण के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। लेकिन फिर भी लोग दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। ऐसे में सेहत विभाग की तरफ से इलाके की आशा वर्कर और पार्षदों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सेहत विभाग की कोशिश है कि जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर इलाके के लोगों को तंदुरुस्त बनाया जाए। डीसी के मुताबिक लोगों को इस मौके का पूरा लाभ उठाना चाहिए, तभी अपने जिले में लाइफ स्टाइल बढ़िया तरीके से चलेगा।
विज्ञापन

18 से 44 साल के लोग टीकाकरण में सबसे आगे
जानकारी के मुताबिक मोहाली जिले में अब तक 13 लाख 18 हजार 918 लोगों का टीकाकरण हुआ है। इनमें 8 लाख 84 हजार 141 को पहली डोज लगी है। जबकि 4 लाख 34 हजार 777 को दूसरी डोज लगी है। इस समय 50 साइटों पर टीकाकरण मुहिम चल रही है। इसमें 47 सरकारी अस्पताल और तीन निजी अस्पतालों में टीकाकरण चल रहा है। इसमें सबसे अधिक टीकाकरण 18 से 44 साल के आयु वर्ग में हुआ है। इस वर्ग में 8.71 लोगों को टीका लगा है। वहीं, 45 से 60 साल के आयु वर्ग में 2.69 लाख और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में 1.77 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन और वेबसाइट पर शिविरों की पूरी जानकारी
डीसी ईशा कालिया ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के लिए लोगों की सुविधा को देखते हुए उन्होंने एक स्पेशल हेल्पलाइन नंबर- 2215906 जारी किया है। इस पर सुबह 10 बजे से 5 बजे तक कॉल करनी होगी। इसके अलावा विभाग की वेबसाइट से पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed