फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   चर्चा प्रोग्राम में पीएम ने जीता विद्यार्थियों का दिल

चर्चा प्रोग्राम में पीएम ने जीता विद्यार्थियों का दिल

Wed, 30 Jan 2019 01:02 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
चर्चा प्रोग्राम में पीएम ने जीता विद्यार्थियों का दिल
- जिले के कई सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में दिखाया गया समागम
विज्ञापन

- बच्चों को भाए पीएम के टिप्स, बोले होंगे अहम

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। वीआईपी जिले के तीन सब डिवीजनों में स्थित विभिन्न सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शो परीक्षा पर चर्चा का लाइव प्रसारण किया। स्कूलों में इसके लिए प्रोजेक्टर व स्क्रीनों का इंतजाम किया गया था। इतना ही नहीं बच्चों ने पीएम द्वारा दिए गए टिप्स भी आसानी से ग्रहण किए। विद्यार्थियों का कहना था कि उनके यह यह टिप्स उनके जीवन भर काम आएंगे। साथ ही उनकी जिंदगी को बदलने में मददगार साबित होंगे। जिक्रयोग है कि शो में कई ऐसे टिप्स पीएम ने दिए हैं जो कि विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद हैं। फेज-पांच निवासी 12वीं की परीक्षा की तैयारी कर रही तान्या शर्मा का कहना है कि पीएम के प्रोग्राम से काफी कुछ नया जानने को मिला है। उन्होंने लेटेस्ट तकनीक का सही प्रयोग करने काफी बढ़िया टिप्स दिए हैं, जो कि उनके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

शास्त्री मॉडल स्कूल में दिखाया गया शो
जानकारी के मुताबिक फेज-एक स्थित शास्त्री मॉडल स्कूल में शो के लिए स्पेशल प्रोजेक्टर स्क्रीन लगाई थी। इसमें बच्चों व उनके टीचरों ने शो में हिस्सा लिया। इतना ही नहीं बच्चों ने मोदी के द्वारा दिए गए टिप्स के नोटस भी बनाए। स्कूल प्रिंसिपल आर बाला ने बताया कि प्रोग्राम कामयाब रहा है। इससे बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिला है।
विज्ञापन


एकेसिप्स में लगी मोदी की पाठशाला
मोहाली। सेक्टर-65 स्थित अजीत करम सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में भी परीक्षा पर चर्चा प्रोग्राम आयोजित किया गया। प्रोग्राम स्कूल के हॉल में करवाया गया था। स्कूल मैनेजमेंट का कहना था कि यह प्रोग्राम काफी बढ़िया था। इससे काफी नई चीजें विद्यार्थियों को जानने को मिली है। वहीं, पीएम ने टेक्नोलॉजी के सही प्रयोग से भी विद्यार्थियों को रूबरू करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed