फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   19 year old youth dies due to drug overdose

Mohali News: नशे की ओवरडोज से 19 वर्षीय युवक की मौत

Sat, 19 Apr 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
19 year old youth dies due to drug overdose
लांडरां /बनूड़। गांव थूहा में एक 19 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। गांव थूहा निवासी परमजीत सिंह बिल्लू, दलजीत सिंह, अमरिंदर सिंह, जगतार सिंह, गुरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, अवतार सिंह, गुरदीप सिंह और अन्य लोगों ने बताया कि बीरदविंदर सिंह गत दिवस अपनी बाइक पर राजपुरा गया था। जब वह शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के सदस्यों ने शंभू पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद गांव के एक निवासी से सूचना मिली कि बीरदविंदर सिंह की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

राजपुरा के सिविल अस्पताल के शवगृह में उसका शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि कल ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें बीरदविंदर का शव बनूड़ से राजपुरा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाकनसू टी पॉइंट के पास झाड़ियों में पड़ा था। उसके पास ही सिरिंज भी पड़ी थी। इसके बाद उन्हें संदेह हुआ कि बीरदविंदर की मौत ड्रग्स के कारण हुई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आज राजपुरा के सिविल अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा है कि क्षेत्र में खुलेआम नशा बेचा जा रहा है। परिजनों ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की है कि क्षेत्र में तस्करों पर नकेल कसी जाए। पिछले दो वर्षों में इस गांव में नशे की ओवरडोज के कारण हुई यह तीसरी मौत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed