फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   इंटरनेशनल फ्लाइटों के लिए कितना तैयार है, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट

इंटरनेशनल फ्लाइटों के लिए कितना तैयार है, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Mon, 21 Jan 2019 01:46 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल  फ्लाइटों के लिए कितना तैयार है, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट
24 घंटे उड़ान शुुरू होने के बाद भी इंटरनेशनल फ्लाइटों पर लगेगा ग्रहण
विज्ञापन

सिविल प्रशासन से जुड़े प्रोजेक्ट और सदन लिंक व कैट थ्री का काम अब भी अधूरा
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। अप्रैल से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 24 घंटे फ्लाइटें उड़ान भरना शुरू कर देंगी। इसको लेकर 29 जनवरी को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई है। बता दें कि एयरफोर्स ने अपना रनवे का 90 फीसदी काम पूरा कर लिया है। महज दस फीसदी शेष रह गया है जो 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। अब सवाल ये है कि क्या रनवे का काम पूरा होने के बाद इंटरनेशनल फ्लाइटों के लिए एयरपोर्ट तैयार है। जी नहीं! क्योंकि सिविल प्रशासन से जुड़े प्रोजेक्ट और सदन लिंक व कैट थ्री का काम अभी भी अधूरा है। अगर कोर्ट केस चलने तक इन अधूरे प्रोजेक्टों को पूरा कर लिया गया तो ठीक है, नहीं तो एक बार 24 घंटे फ्लाइटें उड़ान भरना शुरू कर देंगी तो ये प्रोजेक्ट अधूरे रह जाएंगे। सिविल प्रशासन की यही मंशा लगती है, नहीं तो अब तक काम शुरू कराना होता तो एयरपोर्ट एरिया के नालों की सफाई, सड़कों का निर्माण व अवैध मकानों पर कार्रवाई हो गई होती। सिविल प्रशासन से जुड़े करीब आधा दर्जन वर्कर ऐसे हैं जिन पर कोर्ट के आदेश के बाद भी अभी काम शुरू नहीं हो पाया है। वहीं एयरपोर्ट पर सदन लिंक और कैट थ्री के लिए अभी टेंडर अलॉट नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed