{"_id":"5a85efcd4f1c1ba0268ba60f","slug":"181518727117-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप चुनाव के लिए सात नामांकन पेपर सही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप चुनाव के लिए सात नामांकन पेपर सही
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर 14 के उप चुनाव के लिए सात नामांकन पेपर सही
एक नामांकन पेपर हुआ रद्द-अमनिंदर कौर बराड़
खरड़। नगर काउंसिल खरड़ के वार्ड नंबर 14 के लिए 24 फरवरी को होने वाले उप चुनाव के लिए कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा था। इनकी जांच वीरवार को की गई। जांच के दौरान सात उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए जबकि एक का नामांकन रद्द कर दिया गया। रिटर्निंग अफसर कम एसडीएम खरड़ अमनिंदर कौर बराड़ ने बताया कि सुरिंदर सिंह ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र भरा था, लेकिन इस उम्मीदवार को फौजदारी के मुकदमे में स्पेशल जज मोहाली द्वारा सजा सुनाए जाने के कारण नामांकन पेपर रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी सात उम्मीदवार, जिनके नामांकन पत्र सही पाए गए हैं उनमें भाजपा के सुधीर गुलेरिया, सीमा गुलेरिया, आजाद उम्मीदवार मोहन सिंह, जसवीर कौर, मोहन सिंह, वरिंदर सिंह और विनोद कुमार शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में से यदि कोई उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेना चाहता है तो वह 16 फरवरी को ले सकता है। उसी दिन चुनाव चिह्न अलाट कर दिए जाएंगे।