फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मंदिर के बाहर से मिली नवजात

मंदिर के बाहर से मिली नवजात

Wed, 14 Feb 2018 02:05 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
मंदिर के बाहर से मिली नवजात
शिव मंदिर के बाहर मिली छह दिन की बच्ची
विज्ञापन

पुलिस ने बच्ची को पहुंचाया अस्पताल, इसके बाद संस्था को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
ब्लॉक माजरी बूथगढ़ स्थित शिव मंदिर के बाहर एक नवजात बच्ची मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत बच्ची को नजदीकी प्राइमरी हेल्थ सेंटर पहुंचाया। वहां पर उसकी सेहत की जांच की गई, जिसमें वह स्वस्थ पाई गई। इसके बाद बाल विभाग द्वारा पटियाला की यादविंद्रा पूरन बाल निकेतन संस्था की चेयरमैन उर्मिल पुरी को बच्ची सौंप दी गई। बच्ची छह दिन की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बूथगढ़ स्थित शिव मंदिर के बाहर नवजात बच्ची लावारिस हालत में पड़ी थी। जब उसे लोगों ने देखा तो उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बच्ची को लेकर नजदीकी प्राइमरी हेल्थ सेंटर बूथगढ़ ले गई। इसके बाद पुलिस ने बाल सुरक्षा अधिकारी नवप्रीत को सूचित किया। फिर बाल सुरक्षा यूनिट के मुलाजिमों ने मौके पर जाकर बच्ची की सेहत संबंधी जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची लगभग छह दिन की है। फिर बच्ची को डिस्चार्ज करवाकर बाल भलाई कमेटी उसे मोहाली ले आई। इसके बाद कमेटी के चेयरमैन गुलशन राय, मेंबर अनमोल सिंह और सुनीत सिंघी के आदेशों पर बच्ची को सेंट्रल अडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी नई दिल्ली की हिदायतों पर एनजीओ को सौंपा गया।
इस मौके पर जिला बाल सुरक्षा यूनिट के यादविंदर कौर प्रोटेक्शन अफसर, कमलजीत सिंह और गुरविंदर कौर मौजूद थीं। इस दौरान जिला बाल सुरक्षा अधिकारी नवप्रीत ने लोगों से अपील की कि भविष्य में ऐसा कोई केस ध्यान में आता है तो इस संबंध में सेक्टर-76 जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स स्थित जिला बाल सुरक्षा यूनिट के कमरा नंबर 536 चौथी मंजिल पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


पहले भी कई लड़कियां मिल चुकी हैं
यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी मोहाली में कई नवजात बच्चियां मिल चुकी है। इसमें फेज-पांच, सात, मनौली और फेज-11 का एरिया भी शामिल हैं। अब तक बच्चियां छोड़ने वाले लोग पकड़ में नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed