फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बजट ने दी पंजाब के पेट्रोल पंपों को संजीवनी

बजट ने दी पंजाब के पेट्रोल पंपों को संजीवनी

Tue, 19 Feb 2019 02:14 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
बजट ने दी पंजाब के पेट्रोल पंपों को संजीवनी
पंजाब सरकार के बजट ने दी पेट्रोल पंपों को संजीवनी
विज्ञापन

सरकार के फैसले का पेट्रोलियम एसोसिएशन ने किया स्वागत, कहा- साहसिक कदम
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पंजाब सरकार का बजट मोहाली समेत पूरे राज्य के पेट्रोल पंपों के लिए संजीवनी बनकर आया है। कंगाली की मार झेल रहे पेट्रोल पंपों में इस फैसले से नई जान आएगी। वहीं, लोगों को भी अब पेट्रोल और डीजल के लिए अधिक रुपये नहीं खर्च करने पड़ेंगे। साथ ही सरकार को हर माह करोड़ों रुपये का राजस्व मिलेगा। पेट्रोल और डीजल की तस्करी भी रुकेगी। सरकार के फैसले का पेट्रोलियम एसोसिएशन ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सच में सरकार का यह साहसिक कदम है।
मोहाली समेत पूरे पंजाब में डीजल और पेट्रोल के रेट चंडीगढ़ और हरियाणा से काफी ज्यादा थे। इसका खामियाजा लोगों के साथ पेट्रोल पंप मालिक भी भुगत रहे थे। इलाके के पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ न के बराबर रह गई थी। कारोबार पूरी तरह से ठप हो गए थे। जिन पेट्रोल पंपों पर किसी समय में दस से पंद्रह मुलाजिम काम करते थे। वहां पर दो से तीन मुलाजिमों से काम चल रहा था। इस मामले को लेकर पेट्रोलियम एसोसिएशन वाले लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। इतना ही नहीं पेट्रोल पंप मालिक इसको लेकर भूख हड़ताल तक चुके थे। उनकी एक ही मांग थी उत्तर भारत में पेट्रोल और डीजल के रेट एक समान कर दिए जाएं जिससे पेट्रोल पंप वालों को राहत मिल पाए। इसी को लेकर पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ऑफ पंजाब पीपीडीएपी ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह व वित्त मंत्री से मुलाकात की थी। साथ ही मांग की थी कि उक्त उत्पादों पर वैट को दूसरे राज्यों से लगते वैट के बराबर कर दिया जाए। इस मामले में वैट सलाहकार समिति पीपीडीएपी के चेयरमैन और मोहाली पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन अशविंदर मोंगिया ने फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पेट्रोलियम इंडस्ट्री को नई जान मिलेगी।
विज्ञापन

बॉक्स
मौजूदा समय में यह हैं रेट
स्थान पेट्रोल डीजल
मोहाली 71.72 65.72
चंडीगढ़ 67.06 62.97
अंबाला 71.20 65.36
हिमाचल 69.78 64.23
ऐसे होता था पंजाब को नुकसान
पंजाब में पेट्रोल-डीजल की कीमतें चंडीगढ़, हिमाचल और हरियाणा से अधिक होने से पेट्रो पदार्थों की तस्करी बढ़ गई थी। इससे सरकार को हर साल 250 करोड़ का नुकसान हो रहा था। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों से लगते पेट्रोल पंप सेल कम होने से बंद होने के कगार पर आ गए हैं। चंडीगढ़ में पेट्रोल पंजाब के मुकाबले 10.58 रुपये और डीजल 4 रुपये सस्ता है। ऐसे में पेट्रोल माफिया वहां से सस्ता तेल लेकर पंजाब में बेच रहे था। बॉर्डर से सटे लोग भी चंडीगढ़ जाकर तेल भरवा रहे हैं। इससे चंडीगढ़ में तेल की खपत 80 फीसदी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed