फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मेक इन इंडिया मशीने खरीदकर होगी पेड़ों की प्रूनिंग

मेक इन इंडिया मशीने खरीदकर होगी पेड़ों की प्रूनिंग

Thu, 06 Dec 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
मेक इन इंडिया मशीने खरीदकर होगी पेड़ों की प्रूनिंग
दो नई मशीनें खरीदने के लिए कैबिनेट मंत्री ने दिए 36 लाख
विज्ञापन

नगर निगम पंद्रह दिन में मशीनें खरीदकर शुरू करेगा प्रूनिंग

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। भले ही नगर निगम द्वारा विदेश से करोड़ों रुपये की लागत से खरीदी गई अति आधुनिक प्रूनिंग मशीन राजनीति का शिकार होकर रोड पर उतर नहीं पाई है। फिर भी कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मेक इन इंडिया से दो नई मशीनें खरीदकर पेड़ों की प्रूनिंग करवाने की तैयारी की है। इसके लिए उन्होंने नगर निगम को 36 लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया है। यह चेक उन्होंने नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्रर कन्नू थिंद को बुधवार को नगर निगम में सौंपा। साथ ही उम्मीद जताई की पंद्रह दिन में मशीन खरीदने की कार्रवाई पूरी हो जाएगी। इसके बाद चंडीगढ़ व दिल्ली की तर्ज पर यहां पेड़ों की प्रूनिंग मशीनों से की जाएगी। इस मौके पर नगर निगम पहुंचे सिद्धू ने कहा कि पेड़ों की प्रूनिंग की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। जोकि अब हकीकत में बदल सकी है। उन्होंने बताया कि एक मशीन पर 16 लाख 50 हजार रुपये की लागत आएगी। वहीं, उन्होंने तीन लाख रुपये मशीनों की संभाल के लिए दिए हैं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को हिदायत दी है कि पंद्रह दिन में मशीन खरीदकर पेड़ों की प्रूनिंग का काम पूरा किया जाए। इस मौके पर नगर निगम के सहायक कमिश्नर सबरजीत सिंह, विधायक के सलाहकार हरकेश चंद शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन समेत कई लोग हाजिर थे।

32 फुट ऊंचाई तक कर पाएगी प्रूनिंग
नई खरीदी जाने वाली मशीन 32 फुट ऊंचाई तक प्रूनिंग कर सकती है। उन्होंने बताया कि मशीन आने के बाद तुरंत सारा काम किया जाएगा। सर्दियों में लोगों को धूप की चिंता नहीं सताएगी।
विज्ञापन


दोषी पाए जाने वालों पर गिरेगी गाज
इससे पहले 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई प्रूनिंग मशीन के बारे में उन्होंने कहा कि इस संबंधी पूरी जांच करवाई जाएगी। साथ ही घोटाला होने पर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब एक मशीन की बजाए दो मशीनें खरीदी जाएंगी। इससे डेढ़ करोड़ की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर के समूचे विकास के लिए वह पूरी तरह से वचनबद्ध हैं। साथ ही सबका फर्ज बनता है कि शहर का उचित तरीके से विकास करे। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को कहा कि वह किसी भी भेदभाव से ऊपर उठकर शहर के विकास में सहयोग दें।


यह है सारा प्रूनिंग विवाद
जानकारी के मुताबिक जब विदेशों से नगर निगम ने मशीन खरीदी थी, उस समय दावा किया था कि उक्त मशीन अति आधुनिक है। इससे पेड़ों की छंटाई, ऊंचे बोर्ड व करवो चैनलों की सफाई समेत कई कार्य लिए जा सकते हैं। हालांकि स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इस पर एतराज जताया था और इसकी विजिलेंस जांच करवाई थी। इसके बाद कहा था कि मशीन खरीदने में धांधली हुई है। सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को चार्जशीट करने की बात कही थी। हालांकि मेयर के खिलाफ गलत आदेश जारी करने के बाद मामला कोर्ट चला गया था। इस दौरान सरकार को झटका लगा था। दूसरी तरफ जिन अधिकारियों को चार्ज शीट करने की बात कही थी वह अब भी अहम पद संभाले हुए हैं। काफी समय तक इस पर राजनीति हुई है। वहीं, जानकारों की माने तो लोकसभा चुनावों में यह मुद्दा भी बन सकता है। इसके चलते इस दिशा में कार्रवाई मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed