फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सीवरेज व पानी की समस्या होगी दूर

सीवरेज व पानी की समस्या होगी दूर

Wed, 07 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सीवरेज व पानी की समस्या होगी दूर
सोहाना में सीवरेज और पानी की समस्या होगी दूर : बलबीर सिद्धू
विज्ञापन

विधायक ने गमाडा और नगर निगम के अधिकारियों साथ किया गांव का दौरा
अब गांव में सभी विकास कार्यों को एक ही एजेंसी द्वारा कराया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
गांव सोहाना में जारी सीवरेज और पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर निपटाया जाएगा। यह काम एक ही एजेंसी से करवाया जाएगा। इसके लिए सीएम अमरिंदर सिंह से बातचीत की जाएगी। ताकि सभी समस्याओं का हल एक ही छत के नीचे हो जाए। यह जानकारी विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने दी। उन्होंने कहा कि सीवरेज और पेयजल से जुड़ी शिकायतों का निपटारा जल्द किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि गांव सोहाना में कुछ काम गमाडा अधीन चल रहा है। जबकि कुछ काम नगर निगम के अधीन है, इस कारण लोगों को समस्या के हल के लिए अलग-अलग दफ्तरों में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि सभी काम एक एजेंसी के पास आ जाएंगे तो लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इस मौके पर गांव के लोगों ने विधायक को बताया कि सीवरेज बंद होने के कारण घरों में बदबू आती है। इस मौके पर बुजुर्ग महिला रति ने सिद्धू से कहा कि खस्ताहाल सीवरेज के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। सीवरेज के पानी के कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं। इस मौके पर गांव वासियों ने विधायक को बताया कि कुछ लोगों ने घरों के आगे नालियों में सीमेंट, बजरी डालकर ऊंचा कर लिया है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सिद्धू ने विश्वास दिलाया कि सीवरेज के पानी में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए इलाका निवासियों का सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक के राजनीतिक सलाहकार हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां, पार्षद सुरिंदर सिंह राजपूत, एक्सईएन वाटर सप्लाई और सैनिटेशन जगजीत सिंह धामी, कार्यसाधक अफसर सरबजीत सिंह, एक्सईएन अश्वनी कुमार, एसडीओ गुरप्रीत सिंह बराड़, एसडीओ बिजली बोर्ड हरभजन सिंह, मुख्य थाना अफसर मनजीत सिंह, एडवोकेट सुशील अत्री, सौरव शर्मा, गुरचरन सिंह भमरा, मास्टर सुखदेव सिंह, आरपी गुप्ता, हरजीत सिंह भोलू जसविंदर सिह जस्सी, सुशील कुमार शर्मा, बूटा सिंह सोहाना व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध मंडी को तुरंत हटाया जाएगा
सोहाना में लगने वाली अवैध सब्जी मंडी के संबंध में शिकायत देते हुए गांव वासियों ने कहा कि इस कारण आवाजाही में दिक्कत होती है। इससे इलाके में गंदगी फैलती है। ऐसे में मंडी को तुरंत बंद किया जाए। सिद्धू ने अधिकारियों को अवैध मंडी को बंद करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed