{"_id":"5a946aaf4f1c1bbd218b5569","slug":"161519676079-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव हारे भाजपा नेता गुलेरिया पर गिरी दोहरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव हारे भाजपा नेता गुलेरिया पर गिरी दोहरी गाज
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचुनाव हारे गुलेरिया को पार्टी से निकालने की मांग
भाजपा नेताओं और वर्करों ने पार्टी प्रमुख अमित शाह को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
खरड़ नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े सुधीर गुलेरिया पर हारने के दो दिन बाद ही दूसरी गाज गिर गई है। खरड़ भाजपा के नेताओं व वर्करों ने हाईकमान को पत्र लिखकर गुलेरिया को पार्टी से निष्काषित करने की मांग की है। राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह को भेजे पत्र में खरड़ भाजपा मंडल के प्रधान अमित शर्मा समेत दर्जनों पार्टी वर्करों ने हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए लिखा है कि गुलेरिया के बुरे व्यवहार के कारण पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है। चुनाव में सुधीर गुलेरिया की यह निजी हार है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि भाजपा और शिरोमणि अकाली दल दोनो पार्टी के वर्करों ने चुनाव के दौरान गुलेरिया की पूरी मदद की, लेकिन उनका अपने वार्ड में कोई प्रभाव न होने के कारण वह चुनाव हार गए।
गौरतलब है कि सुधीर गुलेरिया पिछली बार भी नगर परिषद का चुनाव लड़े थे, तब उन्हें 120 वोट मिले थे, जबकि इस बार उन्हें मात्र 116 वोट ही मिल सके और उनकी जमानत भी जब्त हो गई। खरड़ भाजपा द्वारा जारी इस पत्र की कापियां पंजाब प्रदेश प्रधान विजय सांपला और प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश कुमार शर्मा को भी भेजी गई है।
कैप्शन- भाजपा मंडल खरड़ के समूह सदस्य सुधीर गुलरियां को पार्टी से निकालने की मांग करते हुये।
फोटो नंबर- 26 खरड़-फोटो नंबर 05