{"_id":"5d1910bc8ebc3e3cc47152e6","slug":"156192375014-mohali-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब को सेहतमंद बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे : सिद्धू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब को सेहतमंद बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे : सिद्धू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लांडरां/बनूड़। पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि सेहत विभाग राज्य के लोगों को सेहतमंद बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि मोहाली हलके के देहाती क्षेत्र को जरूरती सेहत सेवाएं मुहैया कराने के लिए गांव सनेटा में जनरल अस्पताल खोलेंगे। वह रविवार दोपहर को गांव तंगौरी में एक सामाजिक समारोह में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सिद्धू ने कहा कि मोहाली में मेडिकल कॉलेज बनाने का कार्य शुरू हो गया है। यहां मेडिकल कालेज शुरू होने के साथ लोगों को सेक्टर-32 के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की तरह सेवाएं मुहैया होंगी। उन्होंने कहा कि सनेटा में बनने वाला अस्पताल सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल की तर्ज पर होगा। सनेटा में अस्पताल बनने से समूचे क्षेत्र वासियों को इसका लाभ मिलेगा। सनेटा गांव की पंचायत अस्पताल बनाने के लिए जरूरती समूची जमीन मुफ्त देगी। इस मौके पर हरकेश चंद शर्मा, जिला समिति मेंबर ठेकेदार मोहन सिंह, ब्लाक समिति मेंबर मनजीत सिंह, करमजीत सिंह बठलाना, बजीर सिंह, जोरा सिंह बैदवाण सरपंच मनौली, किरपाल सिंह, टहिल सिंह, करम सिंह मानकपुर कल्लर, शेर सिंह दैड़ी मौजूद थे।