फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सिंघपुरा चौक पर ट्रैफिक जाम से वाहन चालक परेशान

सिंघपुरा चौक पर ट्रैफिक जाम से वाहन चालक परेशान

Mon, 01 Jul 2019 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
सिंघपुरा चौक पर ट्रैफिक जाम से वाहन चालक परेशान
जीरकपुर। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित सिंघपुरा लाइट चौक पर रविवार को भारी ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अधिकतर लोग कार के अंदर बैठकर जाम खुलने का इंतजार करते दिखे। गौरतलब है कि सिंघपुरा चौक शहर का मुख्य चौक है, जिस पर ट्रैफिक पुलिस अधिकारी तैनात होने के बावजूद यहां लोगों को लंबे ट्रैफिक जाम से दो-चार होना पड़ता है। परंतु जिला और स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए कोई स्थायी हल नहीं किया जा रहा, जिसका खामियाजा आए दिन लोगों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी होने के कारण अधिकतर लोग खरीदारी करने के लिए जीरकपुर पहुंचते हैं। शॉपिंग स्टोर में पार्किंग फुल होने के बाद लोगों ने अपने वाहन सर्विस लेन पर लगा दिए, परंतु सर्विस लेन फुल होने के बाद लोगों को अपने वाहन हाईवे की मुख्य सड़क पर पार्क करने पड़े। इससे यहां से होकर निकलने वाले ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई, और एक के बाद एक वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगना शुरू हो गईं। ये लाइनें देर शाम 8 बजे तक लगी रहीं। वाहनों की कतार के चलते पहाड़ों में छुट्टियां मनाकर लौट रहे सैलानियों को भी देर शाम सिंघपुरा चौक के पास ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed