फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ठेकेदार को नामजद करने पर निंदा प्रस्ताव पास

ठेकेदार को नामजद करने पर निंदा प्रस्ताव पास

Mon, 01 Jul 2019 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार को नामजद करने पर निंदा प्रस्ताव पास
कुराली। नगर काउंसिल के अधिकारियों और पार्षदों की मीटिंग प्रधान कृष्णा देवी के नेतृत्व में काउंसिल दफ्तर में हुई। पार्षदों ने अधिकारियों के खिलाफ भड़ास निकालते हुए आगामी मीटिंग में मता लाने की बात कही।
विज्ञापन

मीटिंग के दौरान सीवरेज के मैनहोल की सफाई करते समय ठेके पर रखे सफाई कर्मचारी की जहरीली गैस चढ़ने के कारण हुई मौत के मामले में ठेकेदार अमरीक सिंह को पुलिस द्वारा नामजद करने की निंदा का प्रस्ताव पास किया गया। हाउस ने कहा कि इस केस में मृतक सफाई कर्मचारी के परिवार को वित्तीय मदद देने तथा परिवार के एक मेंबर को रोजगार देने संबंधी फैसला हो चुका है। फिर भी पुलिस द्वारा ठेकेदार को बिना कारण परेशान किया जा रहा है। ठेकेदार के पक्ष में आते हुए हाउस ने कहा कि ठेकेदार द्वारा कर्मचारी उपलब्ध करवाए जाते हैं। उन कर्मचारियों से काम लेना तथा कर्मचारियों को सुरक्षा तथा सेफ्टी किटों का प्रबंध काउंसिल द्वारा किया जाता है। हाउस ने निंदा के प्रस्ताव को प्रवानगी देते हुए ठेकेदार के पक्ष में डटने का फैसला किया।
विज्ञापन


प्राइवेट गाड़ियों में डीजल डलवाने की जांच की मांग
पार्षद दविंद्र सिंह ठाकुर और शिव वर्मा ने प्राइवेट गाड़ियों में काउंसिल द्वारा डीजल डलवाने का मामला उठाते हुए इसकी जांच की मांग की। दविंद्र ठाकुर और कुलवंत कौर पाबला ने एक अधिकारी के खिलाफ प्रस्ताव लाने की बात कही। वहीं, पार्षद परमजीत सिंह पमी ने विकास कार्यों में भेदभाव करने वाले एक अधिकारी के खिलाफ भी प्रस्ताव लाने की बात कही। पार्षद भानू प्रताप ने भी आगामी मीटिंग में दोनों अधिकारियों के खिलाफ प्रस्ताव लाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद विनीत ने सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाया
पार्षद विनीत कालिया ने कहा कि वे तीन वर्षों से शहर के मेन बाजार की खस्ता हालत को सुधारने की मांग कर रहे हैं, लेकिन काउंसिल की ओर से उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। पार्षद बलविंद्र सिंह पडियाला ने शहर की बे-आबाद कॉलोनियों तथा प्राइवेट स्कूलों के आगे सड़कें बनाकर काउंसिल के लाखों रुपयों बर्बाद करने का मामला उठाते हुए कहा कि उनके गांव की गलियों की हालत खस्ता है। पार्षदों ने काउंसिल दफ्तर में लगी बायोमीट्रिक हाजिरी मशीनों के न चालू करने का मामला भी उठाया। पार्षद शिव वर्मा ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की हाजिरी रजिस्टर में दर्ज करने तथा रजिस्टर प्रधान के टेबल पर रखे जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed