{"_id":"5cf977cfbdec22076a49b7d7","slug":"1559853001650-mohali-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार से ज्यादा के बिजली बिल होंगे ऑनलाइन जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार से ज्यादा के बिजली बिल होंगे ऑनलाइन जमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने उन उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधा शुरू की है, जिनका बिजली बिल 50 हजार रुपये से ज्यादा आता है। ये उपभोक्ता सिर्फ डिजिटल ट्रांजेक्शन से ही बिल जमा करवा सकेंगे। इनसे कैश, चेक और ड्राफ्ट से पेमेंट रिसीव नहीं की जाएगी। ये नियम एक जून से लागू कर दिया गया हैं। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी पीएसपीसीएल ने जारी कर दी है।
एक्सईएन खुशविंदर सिंह ने बताया कि अब तक पावरकॉम की तरफ से सिर्फ 10 हजार तक कैश पेमेंट ली जाती है, जबकि इससे ऊपर वाली रकम का चेक या डिमांड ड्राफ्ट द्वारा पेमेंट रिसीव होती थी और 3 लाख से ज्यादा की पेमेंट होने पर उसे ऑनलाइन स्वीकार किया जाता है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। अब 50 हजार रुपये से ज्यादा की पेमेंट ऑनलाइन ही जमा होगी। इसके पीछे कारण यह भी है कि कई बार पेमेंट का चेक बाउंस हो जाता था।
ऐसे करें पेमेंट
पीएसपीसीएल की वेबसाइट पर अकाउंट नंबर रजिस्टर्ड करते ही बिल संबंधी जानकारी मिलेगी। इसके बाद आरटीजीएस/एनईएफटी क्लिक करने पर अकाउंट नंबर डालने से बिल की जानकारी और पेमेंट रसीद मिलेगी। उपभोक्ता बैंकों के डेबिट और क्रेडिट कार्ड, पेटीएम एप, भीम एप, उमंग एप, फोनपे, एमेजन एप, गूगल पे, जस्ट डायल एप, एम पैसा एप व अपने बैंक खातों के एप्लिकेशन से भी सीधे पेमेंट कर सकेंगे।