{"_id":"5cf826babdec2207114c1214","slug":"155976670917-mohali-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू सेठी पर शामलात जमीन पर ढाबा बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू सेठी पर शामलात जमीन पर ढाबा बनाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। कांग्रेस नेता नौनिहाल सोढी ने समाजसेवी एवं सेठी ढाबा के मालिक विजय सेठी उर्फ सोनू सेठी पर भांखरपुर की शामलात जमीन पर ढाबा बनाने का आरोप लगाया है। सोढी ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित सेठां दा ढाबा में प्रेसवार्ता कर बताया कि अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित गांव भांखरपुर में पंचायत की शामलात जमीन है, जिसकी खरीद-फरोख्त एवं किसी तरह के निर्माण कार्य पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगाई है। सोनू सेठी ने उक्त जमीन पर कब्जा कर चारदीवारी का काम शुरू कर दिया और अब ढाबा बनाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। सोढी ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत मंगलवार को एसडीएम डेराबस्सी को दर्ज करवाई थी, जिन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच करके रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। सोढी ने वह दस्तावेज भी दिखाए, जिसमें जमीन की खरीद-फरोख्त और निर्माण कार्य पर रोक लगाई हुई है।
आरोप झूठे साबित हुए तो करूंगा मानहानि का केस : सोनू सेठी
मैंने उक्त जमीन नीरज कांसल निवासी रामपुराफूल, जिला बठिंडा (पंजाब) से लीज पर ली है, जिसका एग्रीमेंट 31 मई 2019 को डेराबस्सी तहसील में हुआ है। लीज का करार 5 वर्षों के लिए हुआ है, जिसका असल दस्तावेज दोनों पक्षों के पास है। नौनिहाल सोढी द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। अगर आरोप झूठे साबित हुए तो उनके खिलाफ अदालत में मानहानि को केस दायर करूंगा।
-विजय सेठी उर्फ सोनू सेठी, समाजसेवी एवं मालिक, सेठी ढाबा, डेराबस्सी।