{"_id":"5cf826aabdec22078148a57b","slug":"155976669312-mohali-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-दूसरे को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-दूसरे को गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। ईद-उल-फितर का त्योहार बुधवार को उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से मस्जिदों, ईदगाहों में नमाज अदा करने वालों का तांता लगा रहा। एक महीने के रोजे के बाद आए इस मुकद्दस पर्व का हर रोजेदार को इंतजार था। मंगलवार की रात चांद देखने के बाद बुधवार को लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद-उल-फितर की मुबारकबाद। हिंदू और सिख समाज के लोग भी मुस्लिम समुदाय की खुशियों में शामिल हुए।
इस पर्व में बनने वाली सेवइयों के पीछे ही इसका असली महत्व छिपा है। सेवइयों की मिठास संदेश देती है कि हम सबको भी एक-दूसरे के साथ प्यार और सौहार्द के साथ रहना चाहिए। इसलिए ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है।
गांव छत की मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मस्जिद समिति छत के प्रधान जमील खान ने देश वासियों को मुबारकबाद दी और कहा कि यह त्योहार हमें आपसी प्यार और सद्भावना का संदेश देता है। इस मौके पर जनरल खान, बोबी खान, छोटू खान, बहादुर खान, सिकंदर अली, इकबाल मोहम्मद, मोहम्मद इशाक, गुलाम बारी, सदीक मोहम्मद, स्रोत खान, राजिंदर सोनी, शरीफ ने भी सभी को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
क्यों मनाई जाती है ईद
इस्लामिक पाक ग्रंथ कुरान के मुताबिक रमजान के पूरे महीने के दौरान रोजे रखने के बाद अल्लाह अपने बंदों को इनाम देते हैं। अल्लाह की इस बख्शीश को ईद-उल-फितर के नाम से जाना जाता है। भारत के अलावा, पूरी दुनिया में इस त्योहार को उत्साह के साथ मनाया जाता है।