{"_id":"5cf826a7bdec22073073f627","slug":"155976669017-mohali-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडिटोरियम को पंजाब सरकार से मंजूरी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडिटोरियम को पंजाब सरकार से मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। करोड़ों रुपये की लागत से शहर में बनने वाले आलीशान ऑडिटोरियम को पंजाब सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार है। नगर काउंसिल द्वारा गांव गाजीपुर में ऑडिटोरियम तैयार करने की योजना है। इसका फायदा न केवल शहरवासियों को होगा, बल्कि काउंसिल की आमदनी में भी वृद्धि होगी।
नगर काउंसिल के हाउस की बीते दिसंबर में हुई बैठक में पार्षदों ने ऑडिटोरियम बनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसको हाउस ने सहमति के साथ पारित किया और मंजूरी के लिए निकाय विभाग के उच्चाधिकारियों के पास भेजा दिया, ताकि ऑडिटोरियम की रूपरेखा को तैयार करने की अप्रूवल मिल सके। दिसंबर में भेजी गई फाइल को अभी तक मंजूरी का इंतजार है।
पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ पर रहना पड़ता है निर्भर
पिछले कुछ वर्षों के दौरान शहर की आबादी में लगातार वृद्धि हुई है, जिसको देखते देश-विदेश से जुड़ी मल्टी नेशनल कंपनियां यहां अपने कारोबार को फैला रही हैं। वहीं, कारपोरेट जगह से जुड़ी कंपनियों को अपनी प्रोमोशन के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें देश-विदेश से लोग निवेश के लिए आते हैं, परंतु कारपोरेट जगत से जुड़ी कंपनियों को अपने कार्यक्रमों के लिए पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
कोट्स :::
ऑडिटोरियम के प्रस्ताव की फाइल दिसंबर में ही विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी थी, परंतु अभी तक उच्चाधिकारियों से किसी तरह अप्रूवल नहीं मिली। जल्द ही विभाग को रिमाइंडर लेटर भेजा जाएगा।
-वरिंदर कुमार, एएमई-कम-एसडीओ, नगर काउंसिल जीरकपुर।