{"_id":"5cf6d03bbdec22076a49b5a9","slug":"155967903112-mohali-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ उखड़े, वाहनों और घरों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान ने मचाई तबाही, पेड़ उखड़े, वाहनों और घरों को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। शहर में सोमवार देर रात को आए तूफान ने जमकर तबाही मचाई। इस दौरान कई इलाकों में पेड़ों के बड़ी टहनियां टूटने से घरों के बाहर खड़े वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर पेड़ जड़ से ही उखड़ गए। लोगों के घरों और मार्केटों में पानी की टंकियों के ढक्कन हवा में उड़ गए। लोगों द्वारा घरों की छतों पर लगाए गए सोलर पैनलों को भी नुकसान पहुंचा है। सड़कों पर पेड़ों की टहनियां गिरी होने से आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि तूफान रात में आया, ऐसे में जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। इस दौरान करीब 50 से ज्यादा पेड़ टूटे हैं। नगर निगम के हार्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया गया। वहीं, पार्षद साहिबी आनंद ने कहा कि आंधी के कारण जिन लोगों का नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए।
फेज-7 और 9 में जड़ों से उखड़े पेड़
फेज-7 की मेन मार्केट में एक पुराना पेड़ आंधी के कारण जड़ों से उखड़कर गिर गया। हालांकि रात होने के चलते उसकी चपेट में कोई नहीं आया। इसी तरह फेज-9 के पार्क में पेड़ जड़ से उखड़ गए।
घरों के बाहर खड़ी कारों पर गिरे पेड़
फेज-7 में मकान नंबर 740 के बाहर पीसीएस अधिकारी मनजीत सिंह की कार पर पेड़ टूट कर गिरा, जिससे कार को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसी ही स्थिति फेज-2 में रही। वहां पर कई घरों के बाहर खड़ी कारों को पेड़ों के गिरने से नुकसान पहुंचा है। एचएच के मकानों में कई जगह तो लोगों के सोलर पैनल तक टूट गए।
विज्ञापन
फेज-6 में पेड़ गिरने से टूटे बिजली के तार
फेज-6 में तूफान से काफी नुकसान हुआ। कोठी नंबर 430 के पास एक कार का बैक साइड का शीशा पेड़ गिरने से टूट गया। मकान नंबर 215 के पास पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिरा, जिससे तारें टूट गईं। मकान नंबर 363 के पास दो पेड़ गिरे। इसके अलावा फेज-4 में घरों में पेड़ गिरने के मामले सामने आए हैं।