फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   फ्लाईओवर की राह में जमीन अधिग्रहण और सीवरेज लाइन बनी रोड़ा

फ्लाईओवर की राह में जमीन अधिग्रहण और सीवरेज लाइन बनी रोड़ा

Wed, 05 Jun 2019 01:40 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
फ्लाईओवर की राह में जमीन अधिग्रहण और सीवरेज लाइन बनी रोड़ा
खरड़। खरड़-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रहे फ्लाईओवर की छत डालने का काम लगभग पूरा हो गया है। मुंडी खरड़ में नौ पिलर की छत डालने का काम तेजी से चल रहा है, जोकि 10 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी निर्माण कंपनी एल एंड टी के प्रोजेक्ट मैनेजर टीबी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर से नीचे दोनों ओर सड़कें उतारने के काम में पंजाब बिजली निगम के हाईटेंशन तार बाधा बने हुए हैं। इसके अलावा सन्नी एनक्लेव की ओर अभी भी कई स्ट्रक्टचर नहीं हटाए जा सके। इनका मुख्य कारण उन इमारतों को न तो भूमि अधिग्रहण करते समय शामिल किया गया और न ही इनके मालिकों को भूमि अधिग्रहण के बदले में कोई राशि मिली है। सन्नी एनक्लेव के निकट ही सीवरेज लाइन को शिफ्ट करने का काम बाकी है। खानपुर पुल के ऊपर से भी हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं, जिस कारण दूसरे पुल बनाने का काम भी अधर में लटका है। टीबी सिंह ने बताया कि मानसून आने से पहले फ्लाईओवर की छत का काम पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद पुल के बीच में डिवाइडर डालने व बरसाती पानी की निकासी का इंतजाम शुरू किया जाएगा। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि ट्रैफिक के बीच फ्लाईओवर के निर्माण का काम बेहद कठिन है, इसी कारण कंपनी को फ्लाईओवर के निर्माण में लगातार देरी होती जा रही है। फ्लाईओवर के नीचे सड़क निर्माण का काम चरणों में शुरू किया गया है। मुंडी खरड़ में पेट्रोल पंप के निकट से शुरू किए सड़क निर्माण को पूरा कर लिया है। अगले चरण में खरड़ रेस्ट हाउस से लेकर चंडीगढ़ रोड पर चर्च तक सड़क निर्माण शुरू किया है। सड़क को लगभग तीन फुट गहरा खोद कर इसे दोबारा बनाया जा रहा है। इस दौरान एक सड़क को दो भागों में डिवाइडर बनाकर दोनों ओर का यातायात चलाया जा रहा है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि खरड़ तहसील की तरफ बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज बनाने का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed