{"_id":"5cf6d032bdec22077a42975d","slug":"15596790212-mohali-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ व खंभे गिरने से ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ व खंभे गिरने से ब्लैक आउट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। सोमवार रात को आए तूफान ने मोहाली में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। शहर में विभिन्न जगहों पर गिरे पेड़ों और बिजली के खंभों के कारण लोग मंगलवार को बिजली-पानी को तरस गए। सोमवार रातभर जहां मोहाली में ब्लैक आउट जैसे हालात रहे, वहीं मंगलवार दिनभर भी बिजली सप्लाई बाधित रही। हालात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शहर में ही पावरकॉम को लाइन लॉस की एक हजार से ज्यादा शिकायतें मिलीं। मंगलवार को दिन की शुरुआत लोगों को पानी खरीदने से करनी पड़ी, क्योंकि बिना बिजली के पानी की सप्लाई नहीं मिल पाई। साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी दिनभर बाधित रहीं।
सोमवार को दिनभर भीषण गर्मी के बाद शाम को तेज हवाओं के साथ बादल छाए तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन मौसम में राहत रात होते-होते ही आफत में बदल गई। तूफान से शहर में कई मार्गों पर पेड़ गिर गए, जिससे यातायात लगभग बंद हो गया। पेड़ों व खंभों के गिरने से हुए लाइन लॉस से बिजली सप्लाई बंद हो गई। वहीं 66 केवी में ट्रिपिंग होने से शहर में पूरी रात ब्लैक आउट जैसे हालात बन गए। पूरी रात लोग पावरकॉम के कंप्लेंट नंबर्स पर शिकायत दर्ज करवाते रहे। एक्सईएन गुरप्रीत सिंह संधू एसडीओ व टेक्निकल स्टाफ के साथ ब्रेक डाउन से निपटने में लगे रहे। आंधी के चलते सोमवार रात 11 बजे बिजली गुल हो गई थी, जिसे सुबह 5:30 बजे चालू किया गया। इसके बाद 9 बजे से मेंटेनेंस के चलते फिर से बिजली सप्लाई बाधित रही। एक्सईएन के मुताबिक पावरकॉम को लाइन लॉस की एक हजार से ज्यादा शिकायतें मिलीं। पावरकॉम की टीमें दिनभर इन कंप्लेंट्स को दुरुस्त करने में लगी रहीं।
उधर, मंगलवार सुबह बिजली सप्लाई ठप होने के कारण लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। रोजमर्रा के इस्तेमाल तक के लिए लोगों को पानी खरीदकर काम चलाना पड़ा। दोपहर से पानी की सप्लाई सुचारु हो सकी। साथ ही ब्रॉड बैंड इंटरनेट सेवाएं भी मंगलवार को दिनभर बाधित रहीं, जिन्हें मंगलवार देर शाम चालू किया जा सका। इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से दफ्तरों व इंडस्ट्री में कामकाज प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
कोट्स
पावरकॉम के स्टाफ ने रात से ही कंप्लेंट्स पर काम करना शुरू कर दिया था। एक रात में ही एक हजार से ज्यादा शिकायतें हमें मिलीं। सभी को दुरुस्त कर मंगलवार देर शाम तक शहर में बिजली सप्लाई नार्मल कर दी जाएंगी। कहीं कोई कंप्लेंट रह गई तो उसे बुधवार सुबह तक ठीक कर दिया जाएगा।
-गुरप्रीत सिंह संधु, एक्सईएन, पावरकॉम।
कोट्स
पेड़ गिरने से हॉट लाइन बंद हो गई, जिस कारण पानी की सप्लाई बाधित रही। जब तक हम हालात से निपटते उससे पहले ही सुबह करीब 8 बजे बस स्टैंड के पास एक और पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप्प हो गई, जिस कारण लोगों को सुबह पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। दोपहर से पानी की सप्लाई नार्मल कर दी गई है।
-अनिल कुमार, एक्सईएन, वाटर सप्लाई।