फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोहाली में बनेगी ओलंपिक स्तर की इंडोर शूटिंग रेंज

मोहाली में बनेगी ओलंपिक स्तर की इंडोर शूटिंग रेंज

Wed, 05 Jun 2019 01:40 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
मोहाली में बनेगी ओलंपिक स्तर की इंडोर शूटिंग रेंज
मोहाली। राज्य सरकार की तरफ से फेज-6 में 8.18 करोड़ रुपये की लागत से ओलंपिक स्तर की अति आधुनिक दस मीटर इंडोर शूटिंग रेंज बनाई जाएगी। रेंज को 31 मार्च 2020 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद इसे निशानेबाजों को समर्पित किया जाएगा। मंगलवार को रेंज का नींव पत्थर पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने रखा। फेज-6 में आयोजित समागम में खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में पंजाब सरकार की तरफ से सूबे में खेलों का स्तर ऊंचा उठाने की कोशिश की जा रही है। पटियाला में खेल यूनिवर्सिटी बनाने के अलावा खेलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। मोहाली में पहले भी शूटिंग रेंज चल रही है। वहीं, दस मीटर नई शूटिंग रेंज बनाई जा रही है, जोकि ओलंपिक स्तर की होगी। रेंज 80 टागरेट निशानों वाली दो मंजिला एयर कंडीशंड व इलेक्ट्रॉनिक स्कोर वाली होगी। इस मौके पर अधीन सेवाएं सिलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन रमन बहल, एसडीएम जगदीप सहगल, खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर करतार सिंह सैहबी, कार्यकारी इंजीनियर संजय महाजन, नेशनल निशानेबाजी आईजी सेवा मुक्त तेजिंदर सिंह ढिल्लों, जिला राइफल एसोसिएशन के प्रधान दीप सिद्धू व महासचिव रमदीप प्रताप सिंह, तहसीलदार सुखपिंदर कौर, जिला खेल अफसर सुरजीत सिंह, खेल मंत्री के विशेष कार्यकारी अफसर बहादुर सिंह, कैबिनेट मंत्री के राजनीतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां व रिंपल मिड्ढा आदि हाजिर थे।
विज्ञापन


ओलंपिक गेम्स पर है पूरा फोकस
खेल मंत्री ने कहा कि पंजाब ने ओलंपिक में शामिल गेम्स को विशेष सूची में रखा है, ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी तैयार किए जा सकें। उन्होंने कहा कि निशानेबाजी खेलों में से एक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टोकियो ओलंपिक में पंजाब के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे। खेल मंत्री ने कहा कि राज्य में 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत के प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। इनमें हॉकी एस्टोटरफ, एथलेटिक ट्रैक व मल्टीपर्पज इंडोर हाल शामिल है।
विज्ञापन


मेडिकल एजुकेशन का हब बनेगा मोहाली
कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने शूटिंग रेंज के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मोहाली के फेज-6 में शिक्षा, खेल, मेडिकल शिक्षा व सिविल सेहत का हब बनेगा। इस मौके पर खेल विभाग की डायरेक्टर अमृत कौर भी हाजिर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed