{"_id":"5cf58455bdec2207843c0feb","slug":"155959406519-mohali-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ में गहराया बिजली-पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ में गहराया बिजली-पानी का संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। खरड़ शहर समेत आसपास के कई इलाकों व सबसे बड़ी कालोनी सन्नी एनक्लेव में लोगों को रविवार और सोमवार को बिजली और पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। रविवार रात को इलाके में कई बार बिजली का कट लगा। उसके बाद कई घर तो पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। सुबह होने तक उनके इन्वर्टर भी जवाब दे गए। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हुई। कई बार पावरकॉम के कर्मचारियों को फोन किया, पर किसी ने फोन नहीं उठाया।
सन्नी एनक्लेव निवासी जतिंदर वर्मा ने बताया कि सोमवार को उनको ऑफिस जाने में देरी हुई, क्योंकि एक ओर जहां रात को बिजली ने सताया, वहीं सुबह पानी ने काफी रुलाया। बिजली न होने के कारण घरों में पानी की मोटरें नहीं चलीं, जिसके कारण पानी की टंकी भी खाली हो गईं। बिजली आने के बाद भी पानी की सप्लाई नहीं आई। शाम को करीब पांच बजे के बाद पानी की सप्लाई शुरू हुई।
सेक्टर-125 निवासी बुजुर्ग महिला उमा रानी ने बताया कि पानी न होने के कारण उनका पूरा दिन खराब हुआ और काफी परेशानी आई। नहाने के लिए तो क्या, खाना बनाने के लिए भी पानी नसीब नहीं हुआ। उनको मजबूरन घर के नीचे बने पानी के टैंक से बाल्टी भरकर पहली मंजिल पर चढ़ना पड़ा।
विज्ञापन
खरड़ निवासी सरोज बाला ने बताया कि रविवार रात को गर्मी के मौसम में कई बार बिजली के कट ने काफी परेशानी किया। सोमवार सुबह जाकर बिजली की सप्लाई बहाल हुई। इस दौरान उनके घर पर लगा इन्वर्टर भी जवाब दे गया था। जिसके बाद कई घंटे उनको बिना बिजली के गुजराने पड़े।