फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   दप्पर के शमशान घाट की जमीन पर गाड़ियां पार्क कर किया अवैध कब्जा

दप्पर के शमशान घाट की जमीन पर गाड़ियां पार्क कर किया अवैध कब्जा

Mon, 03 Jun 2019 01:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
दप्पर के शमशान घाट की जमीन पर गाड़ियां पार्क कर किया अवैध कब्जा
लालड़ू। नगर काउंसिल की अनदेखी के कारण अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग के किनारे अवैध कब्जों की भरमार होती जा रही है। कब्जाधारियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि शमशान घाट की जमीन पर भी कब्जा कर लिया है। गांव दप्पर के शमशान घाट की जमीन पर एक कार मैकेनिक ने कबाड़ हो चुकी कारों का जमावाड़ा लगाकर कई वर्षों से कब्जा किया हुआ है। इसके चलते अंतिम संस्कार के लिए घाट पर पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

गांव दप्पर वार्ड नंबर 2 का शमशान घाट जोकि दप्पर टोल प्लाजा के निकट व अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे किनारे पर बना है। यहीं पास में एक कार मैकेनिक की दुकान है, जिसने कथित तौर पर कई वर्षों से घाट की जमीन पर अपनी कबाड़ हो चुकी करीब 50 गाड़ियों को पार्क कर कब्जा कर रखा है। कई बार तो यहां जगह न होने के कारण संस्कार भी शेड से बाहर करना पड़ता है। वृक्षों के नीचे कंडम गाड़ियां जमा होने से लोगों के खड़े होने की जगह नहीं बची।
विज्ञापन

ग्रामीण कई बार काउंसिल अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं, मगर समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है। पार्षद बलकार रंगी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने कई बार नप अधिकारियों को लिखत तौर पर भी कब्जा खाली करवाने की मांग की है, मगर अधिकारी ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर काउंसिल लालड़ू के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दप्पर स्थित शमशान घाट पर अवैध कब्जे संबंधी उन्हें ज्ञात नहीं है। उन्होंने माना कि लोगों को बहुत परेशानी होती होगी। इस पर जल्द कार्रवाई कर जमीन से कब्जा खाली करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed