फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बिना फायर सेफ्टी के चल रहे होटलों व गेस्ट हाउसों को नोटिस

बिना फायर सेफ्टी के चल रहे होटलों व गेस्ट हाउसों को नोटिस

Fri, 31 May 2019 01:43 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
बिना फायर सेफ्टी के चल रहे होटलों व गेस्ट हाउसों को नोटिस
जीरकपुर। शहरी क्षेत्र के अधिकतर होटल और गेस्ट हाउसों में अग्नि सुरक्षा के मानक पूरे नहीं हैैं। यहां बिना फायर सेफ्टी के होटलों और गेस्ट हाउसों का संचालन किया जा रहा है। गुजरात के सूरत स्थित कोचिंग सेंटर में आगजनी की घटना के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर दमकल विभाग की टीम ने जीरकपुर के होटलों और गेस्ट हाउसों की चेकिंग की। टीम ने अंबाला-जीरकपुर रोड पर बने होटलों में डेराबस्सी दमकल विभाग के मुख्य फायर ऑफिसर मनजीत सिंह के नेतृत्व में जांच शुरू की। मनजीत सिंह ने बताया कि वीरवार को जहां अग्नि सुरक्षा मानकों की कमी दिखी, उन होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कमियां पाए जाने पर करीब 20 होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को नोटिस दिया गया है। संचालकों को एक सप्ताह के भीतर दमकल विभाग से एनओसी लेने के लिए कहा है। समय रहते एनओसी नहीं लेने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी दमकल विभाग की टीम द्वारा होटलों और गेस्ट हाउसों की चेकिंग की जाएगी। फायर सेफ्टी ऑफिसर मनजीत सिंह ने बताया कि इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर जिला प्रशासन के पास दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं, क्योंकि बिल्डिंग बायलॉज को ताक पर रख बनाए गए होटलों में सूरत जैसा हादसा कभी भी हो सकता है। यहां के ज्यादातर होटलों में फायर सेफ्टी के प्रबंध नहीं हैं। वहीं शहर के पास आज भी अपना अग्निशमन दस्ता नहीं है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि होटलों में फायर सेफ्टी के प्रबंध नहीं हैं और न ही आपातकालीन दरवाजे हैं। गाइडलाइंस के मुताबिक किसी भी कामर्शियल या बहुमंजिला रिहायशी इमारत के निर्माण के समय आग और भूचाल से बचाव के प्रबंध होने अनिवार्य हैं। वहां फायर सेफ्टी उपकरण होने के साथ-साथ आपातकालीन दरवाजे होने भी जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed