फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   उम्मीदवारों पर रखें कड़ी नजर, शिकायत आने पर करें कार्रवाई

उम्मीदवारों पर रखें कड़ी नजर, शिकायत आने पर करें कार्रवाई

Sun, 05 May 2019 01:14 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
उम्मीदवारों पर रखें कड़ी नजर, शिकायत आने पर करें कार्रवाई
मोहाली। लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग की हिदायतों को लागू करवाने को लेकर नियुक्त ऑब्जर्वरों ने शनिवार को अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से मीटिंग की। मीटिंग में डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अफसर गुरप्रीत कौर सपरा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर कम अतिरिक्त चुनाव अफसर साक्षी साहनी और अन्य स्टाफ हाजिर था। मीटिंग में हलका श्री आनंदपुर साहिब छह और पटियाला-13 के जनरल आब्जर्वर पी दयानंद और सौरभ भगत ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि निर्वाचन आयोग की हिदायतों का पालन किया जाए। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया दौरान उम्मीदवारों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे। चुनावी आचार संहिता को तोडने संबंधी कोई शिकायत आती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि वह किसी राजनीतिक गतिविधि में हिस्सा न लें। जो नियमों को तोड़ता है उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


यह मोबाइल नंबर बनेंगे मददगार
ऑब्जर्वरों ने दोहराया कि आदर्श चुनावी आचार संहिता की सख्ती से पालना की जाए। उन्होंने कहा चुनाव ड्यूटी में लगा स्टाफ अपनी ड्यूटी को संजीदगी से निभाए। नियम तोड़ने वालों को लोक प्रतिनिधि एक्ट के तहत गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। दयानंद ने कहा कि चुनावों से जुड़े किसी भी मामले में उनके मोबाइल नंबर 75877 31888 पर संपर्क किया जा सकता है। भगत ने इस उद्देश्य के लिए अपना नंबर 94191-53353 जारी किया है।
विज्ञापन


माइक्रो ऑब्जर्वरों की हुई रैंडेमाइजेशन
इस दौरान नेशनल इनफॉरमेटिक्स सेंटर में माइक्रो ऑब्जर्वरों की रैंडेमाइजेशन करवाई गई। इस मौके सहायक कमिश्नर (ज) यशपाल शर्मा, तहसीलदार चुनाव विजय कुमार, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष जोगिंदर कंवर, आम आदमी पार्टी के जिला सचिव बहादुर सिंह चहल व बसपा के जिला सचिव सुखदेव सिंह हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed