{"_id":"5c520111bdec22090f3fb788","slug":"151548878097-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल और ग्रुप हाउसिंग साइटों पर लगेंगे करोड़ों के दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल और ग्रुप हाउसिंग साइटों पर लगेंगे करोड़ों के दांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मोहाली समेत पूरे राज्य में फरवरी माह में गर्माएगा प्रॉपर्टी बाजार
- प्रॉपर्टी की होगी ई नीलामी, पोर्टल के माध्य से दे पाएंगे बोली
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। वीआईपी शहर मोहाली समेत राज्य में फरवरी महीने के पहले हफ्ते से ही प्रॉपर्टी बाजार गर्मा जाएगा। पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट ने प्रॉपर्टी की ई नीलामी की तैयारी की है। नीलामी पुडा व उनकी सभी इकाइयों में होगी। इस दौरान पांच सितारा होटल, चंक साइट, रिहायशी प्लाट व व्यापारिक साइटों के लिए बोली लगेगी। ई नीलामी एक फरवरी सुबह नौ बजे से शुरू होकर दस फरवरी दोपहर तीन बजे तक चलेगी। विभाग ने साफ किया है कि तय समय के बाद कोई भी व्यक्ति बोली नहीं दे पाएगा।
पुडा की तरफ से पटियाला में 11.98 करोड़ की एक रिजर्व प्राइज वाली एक पेट्रोल पंप साइट समेत राज्य के अलग-अलग शहरों में स्थित ओयूवीजीएल प्रॉपर्टी जैसे की एससीओ, बूथ, शॉप साइट नीलामी के रखी गई है।
आईटी सिटी में बसेगा पांच सितारा होटल
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी की तरफ से आईटी सिटी में होटल साइट की नीलामी की जाएगी। इसका साइज 16227 वर्ग मीटर है। इसके अलावा गमाडा के अलग-अलग सेक्टरों फेजों स्थित बूथ, सिंगल स्टोरी शॉप, एससीओ, एससीएफ व रिहायशी प्लॉटों की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन
लुधियाना में होटल साइट के लिए लगेगी बोल
ग्रेटर लुधियाना एरिया विकास अथारिटी की तरफ से 58.89 करोड़ की रिजर्व प्राइज कीमत वाली 3644 वर्ग मीटर की एक कॉमर्शियल चंक साइट। 51.69 करोड़ रुपये की 7205 वर्ग मीटर की एक होटल साइट की नीलामी का फैसला किया गया। यह साइट क्रमवार फिरोजपुर रोड नजदीक वेसटेंड माल, लुधियाना व सेक्टर-32 एक चंडीगढ़ रोड लुधियाना में स्थित है। इसके अलावा गलाडा की तरफ से दुगरी में फेज-दो व तीन व ढंडारी कलां फेज-चार, लुधियाना स्थित एक रिहायशी प्लॉट, बूथ व एससीओ की नीलामी मुहैया करवाई जाएगी।
बटाला में स्कूल साइट पर लगेगी बोली
अमृतसर विकास अथारिटी की तरफ से बटाला में 4.76 रुपये की रिजर्व प्राइज कीमत वाली 7972 वर्ग की एक स्कूल साइट के अलावा अमृतसर व गुरदासपुर में अलग-अलग लोकेशन व बूथ, शॉप साइट, रिहायशी प्लॉट व एससीओ की नीलामी की जाएगी।
जालंधर व पटियाला में भी लगेंगे करोड़ों के दाव
पटियाला विकास अथारिटी की तरफ से ग्रुप हाउसिंग साइट के अलावा एससीओ व रिहायशी प्लॉट की नीलामी की जाएगी। अर्बन अस्टेट फेज-दो पटियाला स्थित ग्रुप हाउसिंग साइट की रिजर्व कीमत 27.03 करोड़ रुपये रखी गई है। जालंधर विकास अथारिटी की तरफ से जालंधर व फिल्लौर शहरों में स्थित एससीओ, बूथों, दुकानों, रिहायशी प्लॉटों की नीलामी होगी। जबकि बठिंडा विकास अथारिटी की एक नीलामी के लिए एससीएस, डब्ल स्टोरी शॉप, बूथ, रिहायशी प्लॉट व एससीओ उपलब्ध है। नीलाम की गई सारी प्रॉपर्टीज बठिंडा के अलग-अलग शहरों में मानसा व मलोट में स्थित है।