फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   15 projects sent to CM for city development, Rs. 600 crore demanded

Mohali News: शहर के विकास के लिए सीएम को भेजे 15 प्रोजेक्ट, मांगे 600 करोड़

Mon, 11 Aug 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
15 projects sent to CM for city development, Rs. 600 crore demanded
मोहाली। शहर में सीवर से लेकर कूड़े के निपटारे, ट्रैफिक व्यवस्था, गांवों के विकास और नई सुविधाओं की जरूरत को लेकर नगर निगम मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने पंजाब सरकार से 600 करोड़ रुपये की मदद मांगी है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र भेजकर 15 अहम प्रोजेक्टों के लिए फंड जारी करने की अपील की।
विज्ञापन

मेयर का कहना है कि शहर की आमदनी के सीमित साधन हैं, जबकि शहर से होने वाली बड़ी आय गमाडा के पास चली जाती है। निगम के पास सिर्फ प्रॉपर्टी टैक्स का राजस्व आता है, जबकि नक्शा पास कराने, एनओसी, जमीन अलॉटमेंट और अन्य शुल्क का पैसा गमाडा ले जाता है। मेयर ने आरोप लगाया कि गमाडा, बिजली बोर्ड और अन्य विभागों के पास नगर निगम के करोड़ों रुपये बकाया हैं, जिससे वित्तीय स्थिति बिगड़ रही है और विकास कार्य रुक रहे हैं।
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड बंद, कूड़े की है समस्या
डंपिंग ग्राउंड बंद होने के बाद शहर में कूड़े की समस्या है। सभी आरएमसी कूड़ा प्वाॅइंट भर चुके हैं, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसे हल करने के लिए निगम ने समगौली गांव में 50 एकड़ जमीन पर 70 करोड़ रुपये की लागत से बायोगैस प्लांट लगाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बरसाती पानी निकासी और ट्रैफिक सुधार पर जोर
स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम की जर्जर हालत से बरसात में कई इलाकों में पानी घरों में घुस जाता है। फेज-4, 5 और 11 में यह समस्या ज्यादा है। निगम ने इसके नवीनीकरण का डीपीआर तैयार कराया है, जिसकी लागत करीब 200 करोड़ रुपये है। साथ ही, शहर में सिटी बस सेवा शुरू करने और ट्रैफिक सुधार के लिए 80 करोड़ रुपये की मांग की गई है।



गांवों का विकास और नया श्मशान घाट
सोहाना, मटौर, कुंबड़ा, शाही माजरा, मदनपुर और मोहाली गांव में आबादी बढ़ने के चलते बुनियादी ढांचे पर दबाव बढ़ गया है। पानी, सीवरेज, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार के लिए इन गांवों में कुल 48 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा, फेज-11 और एरोसिटी के आसपास नया श्मशान घाट बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये की जरूरत बताई गई है।




अन्य प्रमुख मांगें
सड़कों, पानी आपूर्ति और सीवरेज सिस्टम के अपग्रेडेशन के लिए 100 करोड़, सोहाना तालाब नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ और आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। मेयर ने कहा कि मोहाली मुख्यमंत्री का अपना शहर है, इसलिए उम्मीद है कि वे शहरवासियों की समस्याओं को देखते हुए जल्द से जल्द फंड जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed