फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   काउंसिल प्रधान के पति जसवीर व भाजपा मंडल प्रधान हुए कांग्रेसी

काउंसिल प्रधान के पति जसवीर व भाजपा मंडल प्रधान हुए कांग्रेसी

Sun, 05 May 2019 01:11 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
काउंसिल प्रधान के पति जसवीर व भाजपा मंडल प्रधान हुए कांग्रेसी
खरड़। 12 पार्षदों के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद शिरोमणि अकाली दल के समर्थन से खरड़ नगर परिषद की प्रधान बनीं अंजू चंद्र के पति जसवीर चंद्र व पूर्व भाजपा मंडल प्रधान अमित शर्मा ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इसमें विशेष भूमिका निभाई। उन्होंने जसवीर चंद्र व अमित शर्मा की पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व राजस्व मंत्री मनप्रीत बादल से मुलाकात करवाकर इन्हें कांग्रेस में शामिल होने पर सम्मानित करवाया। जसवीर चंद्र के कांग्रेस में शामिल होने से खरड़ नगर परिषद की राजनीति में हलचल मच गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मंत्री बलबीर सिद्धू ने खरड़ नगर परिषद के पार्षद कमल किशोर शर्मा समेत 12 पार्षदों को कांग्रेस में शामिल किया था। पार्षद शर्मा ने श्रीराम भवन खरड़ में लोगों की उपस्थिति में मनीश तिवारी के समर्थन को लेकर बैठक की थी और बाद में इन्हीं लोगों को लेकर रोड शो निकाला था। मौजूदा नप प्रधान के साथ जुड़े पार्षदों की संख्या भी इस आयोजन के बाद कम हो गई थी। सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव के बाद मंत्री बलबीर सिद्धू ने पार्षद शर्मा को खरड़ नगर परिषद का प्रधान बनाने के लिए दौड़ धूप शुरू कर दी थी, लेकिन आज जसवीर चंद्र ने शिअद को अलविदा कहकर कांग्रेस में शामिल होकर एक बार फिर खरड़ की राजनीति में हलचल पैदा कर दी। कांग्रेस में शामिल हुए जसवीर चंद्र व अमित शर्मा को रविवार को मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के निवास पर मनीश तिवारी सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed