फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   14 projects are being prepared for flood control in the district: DC

जिले में बाढ़ नियंत्रण के लिए 14 परियोजनाएं की जा रहीं तैयार : डीसी

Wed, 12 Mar 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
14 projects are being prepared for flood control in the district: DC
पंचकूला। डीसी मोनिका गुप्ता ने बताया कि पंचकूला में आपदाएं रोकने के लिए 14 परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं। इसके लिए प्रस्तावित बजट लगभग 7.67 करोड़ रुपये है। इन 14 परियोजनाओं को पूरा कर प्रशासन जिले में बाढ़ नियंत्रण पर कार्य कर सकता है। डीसी मंगलवार को सेक्टर-1 लघु सचिवालय के सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं की जानकारी दे रहीं थीं। वह अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन हरियाणा डाॅ. सुमिता मिश्रा चंडीगढ़ की वीसी में जुड़ी थीं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि चारों खंडों रायपुररानी, कालका, मोरनी, बरवाला में बाढ़ नियंत्रण के लिए 14 परियोजनाओं पर कार्य होना है। इसके लिए करीब 7.67 करोड़ का बजट खर्च होना है। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन हरियाणा डाॅ. सुमिता मिश्रा ने चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रदेश के आयुक्त एवं सभी उपायुक्तों को जिलों में बाढ़ रोकने के लिए ठोस प्रबंध के लिए उचित दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर एडीसी निशा यादव, जिला राजस्व अधिकारी डाॅ कुलदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग अनुराग अग्रवाल, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed