फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोहाली के 22 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने का बीड़ा

मोहाली के 22 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने का बीड़ा

Thu, 31 Jan 2019 01:25 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
मोहाली के 22 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने का बीड़ा
मटौर से स्कूलों को संवारने की प्रक्रिया का हुआ आगाज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। मेयर कुलवंत सिंह ने मोहाली के 22 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने का बीड़ा उठाया है। मटौर के सरकारी एलीमेंटरी स्कूल में इसकी शुरुआत करते हुए उन्होंने दावा किया कि सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों के बराबर लाना उनका राजनीतिक लक्ष्य है। इस दौरान मेयर ने शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार के साथ मटौर सरकारी एलीमेंटरी स्कूल के प्रांगण में दो नए कमरों का नींव पत्थर रखा। यह कमरे मेयर की अपनी प्रमोटर कंपनी जनता लैंड की तरफ से बनाए जा रहे हैं। इस मौके पर कंपनी ने 40 बैंच भी स्कूल को दिए।
मेयर ने अपनी कंपनी के किए कामों के बारे में बताया कि पहले दौर में सोहाना के स्कूल को 80, मौली और फेज-3 बी 1 के स्कूलों को 50-50, फेज-7 के स्कूल को 30 बेंच दिए गए। सोहाना और मटौर के स्कूलों को 14 -14, मौली और फेज-7 के सरकारी स्कूलों को 7 -7 और फेज-3 बी 1 के स्कूल को 6 ग्रीन बोर्ड भी दिए गए।
विज्ञापन

समागम को संबोधित करते मेयर कुलवंत सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि सरकारी स्कूल भी स्मार्ट स्कूल बनें और किसी भी तरह प्राइवेट स्कूलों से कम न हों। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत है वहां लड़कियों और लड़कों के अलग-अलग बाथरूम बनाए जाएंगे। साथ ही पीने के पानी का प्रबंध इंटरनेट, एलसीडी व स्मार्ट क्लास रूम भी तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके जनता लैंड प्रमोटर और उसके मालिक मेयर कुलवंत सिंह का धन्यवाद करते पंजाब के शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने कहा कि यह परोपकार वाला काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेयर के प्रयासों से और लोग भी प्रेरणा लेकर आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि महज सरकारी स्कूलों के अध्यापक ही ऐसे हैं जो अपने वेतन से स्कूलों के विकास के लिए सहयोग देते हैं।
जनता लैंड प्रमोटर की ओर से इस प्रोजैक्ट की देखरेख कर रहे उत्तम सिंह ने मेयर और कृष्ण कुमार का पहुंचने पर धन्यवाद दिया। काउंसिलर हरपाल सिंह चांद ने कुलवंत सिंह व कृष्ण कुमार सहित सभी मेहमानों का स्वागत किया। जिन स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने के लिए चुना गया है उनमें सरकारी स्कूल सोहाना, मटौर, लखनौर, मौली बैदवाण के दोनों स्कूल, फेज-2, फेज-3 बी 1, फेज-5, फेज-6, फेज-7, फेज-9 के दोनों स्कूल, फेज -10, फेज-11, शाहीमाजरा, गांव मोहाली, लंबियां, कुंभड़ा, कम्बाली, कम्बाला और कंडाला के सरकारी स्कूल शामिल हैं।

इस मौके काउंसिलर हरपाल सिंह चांद, करमजीत कौर, आर. पी. शर्मा, उत्तम सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी गुरप्रीत कौर धालीवाल, बीपीओ नीना रानी, बीएमटी खुशप्रीत सिंह, मुख्य अध्यापिका बीरपाल कौर, जिला कोआर्डिनेटर हरपाल सिंह, असिस्टेंट कोआर्डिनेटर मनदीप सिंह, सन्दीप सिंह, अमरजीत सिंह भुल्लर, जसपाल सिंह बिल्ला, परमजीत कौर सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed