फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   13-year-old minor seven months pregnant, rape case filed against absconding youth

13 वर्षीय नाबालिग सात माह की गर्भवती, फरार युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज

Sat, 18 Jun 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
13-year-old minor seven months pregnant, rape case filed against absconding youth
लालड़ू। स्थानीय पुलिस थाने के अंतर्गत आते एक गांव की 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसका पता तब चला जब नाबालिग गर्भवती हो गई। पुलिस ने फरार आरोपी कमल निवासी गांव लालड़ू के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लालड़ू थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि नजदीक के एक गांव की पीड़ित बालिका की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। उसे अचानक पेट में दर्द की शिकायत हुई तो उसको तुरंत सरकारी अस्पताल लालड़ू में ले जाया गया। यहां पर डाक्टरों ने जांच करने के बाद बालिका को सात माह की गर्भवती बताया। जब पीड़िता की मां ने बच्ची से प्यार से पूछा तो उसने बताया कि आरोपी युवक कमल ने उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़ित की मां के बयान पर उक्त आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed