फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   1.23 lakh cheated online by luring better profits

Mohali News: बेहतर मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन 1.23 लाख ठगे

Tue, 20 Feb 2024 06:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
1.23 lakh cheated online by luring better profits
सोशल मीडिया पर टास्क पूरा करने पर अच्छे मुनाफे का दिया लालच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। ठगों ने फेज-1 के रहने वाले गुरप्रीत सिंह को ठगी का शिकार बनाकर उनसे 1 लाख 23 हजार रुपये ठग लिए। गुरप्रीत सिंह को ऑनलाइन ठगों ने सोशल मीडिया पर एक टास्क को पूरा करने पर अच्छे मुनाफे का लालच दिया, जिसमें फंसकर गुरप्रीत सिंह ने लाखों रुपये गवां दिए। इस मामले की जांच साइबर सेल ने की और जांच के बाद फेज-1 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर धोखाधड़ी, साजिश व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपनी हार्डवेयर की शॉप चलाता हैं। उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लिंक मिला, जिस पर बताया गया कि अगर वह उनके द्वारा बताए टास्क जैसे कि उनके द्वारा बताए किसी चैनल को सब्सक्राइब कर उसके स्क्रीनशॉट भेजते है तो बेहतरीन रिवॉर्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें पैसे इन्वेस्ट करने के बदले भी बेहतरीन मुनाफा मिलेगा। यह झांसा गुरप्रीत को दिया गया। पहली बार उन्होंने आरोपी द्वारा बताए बैंक खाते में 1 हजार रुपये जमा करवाए, जिसके बदले में कुछ ही समय बाद उन्हें 1300 का रिटर्न मिल गया। इसके बाद उनसे 5 हजार एक बैंक खाते में जमा करने के लिए कहा गया और कुछ समय बाद ही उन्हें 6500 का बेहतरीन रिटर्न कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पुन: उन्हें 5 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया। इस 5 हजार की राशि के जमा कराए जाने के बाद जब उन्होंने रिटर्न के बारे में पूछा तो कहा कि यह 5 हजार उन्हें तब मिलेंगे, जब वह 28 हजार 900 इन्वेस्ट करेंगे अन्यथा उनके यह 5 हजार रुपये खत्म हो जाएंगे। 5 हजार रुपये समाप्त होने के डर से उन्होंने बैंक खाते में 28 हजार 900 रुपये जमा कर दिए। इसके बाद जब उन्हें 28 हजार 900 के बदले में बेहतरीन रिटर्न नहीं मिला तो उन्हें बताया गया कि अगर वह 90 हजार रुपये जमा करते हैं तो उन्हें उनके 28900 रुपये और अन्य रिटर्न वापस मिलेगा। अन्यथा उनका 28900 रुपये क्विट करने पर समाप्त हो जाएगा। इस तरह से आरोपी लगातार उनसे संपर्क साधते रहे और उनसे 90 हजार जमा करने के बाद ढाई लाख रुपये की मांग करने लगे। गुरप्रीत को लगने लगा कि कहीं न कहीं उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। उन्होंने इस बात की शिकायत एसएसपी और साइबर सेल को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed