{"_id":"5aa19e534f1c1b00768b4679","slug":"121520541267-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कालेज में एक रोजा कला वर्कशाप आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कालेज में एक रोजा कला वर्कशाप आयोजित
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अभ्यास से विद्यार्थी ला सकते हैं कलात्मक निखार’
डेराबस्सी। सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में फाइन आर्ट के विद्यार्थियों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें चार दशकों तक अध्यापन के क्षेत्र से जुड़ी रहीं प्रोफेसर किरण बाला विद्यार्थियों को कलात्मक बारीकियां समझाने के लिए विशेष तौर पर पहुंचीं। प्रिंसिपल साधना सांगर की अगुवाई में वर्कशॉप के दौरान प्रो. किरण बाला ने विद्यार्थियों को स्केचिंग के बुनियादी सिद्धांतों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टिल लाइफ और लैंडस्केप बनाने समय दूरी एवं नजदीकी को समझने और चित्रण के लिए पर्सपेक्टिव को समझने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास और लगन से विद्यार्थी अपने अंदर कलात्मक निखार ला सकते हैं। फाइन आर्ट विभाग के प्रोफेसर रविंद्र सिंह के अलावा प्रोफेसर गुरजंट सिंह, प्रोफेसर रविंद्रजीत, प्रोफेसर सुनील कुमार और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।