{"_id":"66ef71e110e2220248053f14","slug":"12-silver-crowns-stolen-from-temple-in-10-minutes-accused-caught-in-cctv-mohali-news-c-71-1-spkl1025-119769-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मंदिर से 10 मिनट में चांदी के 12 मुकुट चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मंदिर से 10 मिनट में चांदी के 12 मुकुट चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
खरड़। सेक्टर-125 सन्नी एनक्लेव स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से शुक्रवार की रात देवी-देवताओं की मूर्तियों के सिर पर सुशोभित चांदी के 12 मुकुट चोरी हो गए। मंदिर में चोरी करते आरोपी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। इस चोरी से इलाका निवासियों में काफी रोष है। मंदिर कमेटी के पुलिस को सूचना देने पर डीएसपी खरड़ सिटी-1 करन सिंह संधू, सिटी थाना इंचार्ज पैरीविंकल ग्रेवाल और चौकी इंचार्ज चरनजीत सिंह रामेवाल ने मंदिर में पहुंचकर जांच की। कमेटी के प्रधान केके शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे मंदिर के पुजारियों ने मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए थे। शनिवार सुबह 5 बजे जब पुजारी संजय प्रसाद पूजा की तैयारी करने मंदिर में पहुंचे तो देखा की मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों के सिर पर सुशोभित चांदी के मुकुट गायब थे। इसकी जानकारी मिलने पर मंदिर कमेटी ने सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें रात 2 बजे एक व्यक्ति मंदिर के अंदर से 10 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार होता नजर आया है। चोर मंदिर के मुख्य दरवाजे के साथ लगा शीशा तोड़कर अंदर घुसा था। यहां कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे। उन्होंने शक जताया कि इस वारदात को किसी परिचित ने अंजाम दिया होगा, जो मंदिर में हर जगह के बारे में जानता था। पुलिस से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
चौकीदार को नहीं लगी भनक, पहले भी हो चुकी चोरी
जिस समय चोरी हुई उस समय मंदिर के अंदर चौकीदार भी था। यहां चौकीदार वरिंदर की ड्यूटी रात में गेट के अंदर-बाहर निगरानी रखने की होती है ने बताया कि उसे इस पूरी चोरी की भनक नहीं लगी। रात को अचानक उसकी आंख लग गई थी। जानकारी के मुताबिक मंदिर में साल 2019 में भी चोरी हुई थी। तब चोरों ने मंदिर की गोलक चुराई थी, जिसमें करीब दो लाख रुपये थे। इसके बाद मंदिर का दानपात्र एक हूटर के साथ अटैच किया था। हैरानी है कि चोर दानपात्र के पास हूटर की रेंज से दूर रहा और चोरी करके ले गया। इससे लगता है कि वह इसकी पूरी जानकारी रखता था।