फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   12 lakh cheated in the name of getting a plot in Aerocity, case registered against two

Mohali News: एरोसिटी में प्लॉट दिलाने के नाम पर 12 लाख ठगे

Tue, 28 Mar 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
12 lakh cheated in the name of getting a plot in Aerocity, case registered against two
एरोसिटी में प्लॉट दिलाने के नाम पर 12 लाख ठगे, दो पर केस दर्ज
विज्ञापन

50 लाख रुपये में प्लॉट दिलाने का किया था सौदा, एडवांस लेकर न प्लाॅट दिया न पैसे लौटाए
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। एरोसिटी में कामर्शियल प्लॉट दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसमें शामिल आरोपियों ने पैसे एडवांस लेकर न प्लॉट दिया और न पैसे लौटाए। फेज-11 पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान विपुल शर्मा और पलव शर्मा निवासी फेज-11 के रूप में हुई है। दोनों आरोपी खुद को किसी निजी कंपनी के एजेंट बताते हैं।

पुलिस को दी शिकायत में विकास गोयल निवासी सेक्टर-21 पंचकूला ने बताया कि दोनों आरोपी 2022 में अलग-अलग कामर्शियल यूनिटों के प्रोजेक्टों के लिए अक्सर उनके दफ्तर आते थे। तीन जनवरी 2023 को एसएसपी कार्यालय में दी शिकायत में विकास गोयल ने कहा कि उक्त आरोपियों ने कहा कि ई-ब्लॉक एरोसिटी में कामर्शियल प्लॉट काटे जा रहे हैं। उन्होंने लालच देते हुए कहा कि अगर अभी 12 लाख रुपये में जगह बुक करवाएंगे तो 50 लाख रुपये में प्लॉट मिल जाएगा, जबकि इसकी असल कीमत ज्यादा है। इसके बाद उन्हें 12 लाख रुपये दे दिए गए। लेकिन दो महीने बाद भी आरोपियों ने न प्लॉट दिया और न पैसे लौटाए। इसके बाद उन्होंने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। इसकी जांच डीएसपी ने करके एसएसपी को सौंपी थी। इसके बाद एसएसपी ने डीए लीगल से सलाह लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed