{"_id":"5cb23e33bdec224b9d4f7b4a","slug":"11555185203-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सन्नी एनक्लेव में घर की तीसरी मंजिल पर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सन्नी एनक्लेव में घर की तीसरी मंजिल पर लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। सेक्टर-125 स्थित सन्नी एनक्लेव में शनिवार को एक घर की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। इससे घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मोहाली से गई फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने करीब 5 मिनट में आग पर काबू पा लिया। हालांकि गाड़ी दो घंटे तक मौके पर रही। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। शार्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। विभाग जांच कर रहा है।
सन्नी एनक्लेव के मकान नंबर 2438बी की तीसरी मंजिल पर आग लगी। किराए पर रहने वाले सोहन सिंह घर पर नहीं थे। पड़ोसियों ने धुआं उठता देखा तो तुरंत मकान मालिक को सूचित किया। इस दौरान लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाने में काफी मुश्किल आ रही थी। पता चला है कि रसोई में दो खाली गैस सिलिंडर भी पड़े हुए थे। वह भी इस दौरान आग की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर फायरमैन लखविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, अरुण कुमार की टीम गई थी।
खरड़ में जल्दी बने फायर स्टेशन
लोगों का कहना है कि इलाके को अपना फायर ब्रिगेड स्टेशन तुरंत मिलना चाहिए, ताकि किसी भी समय आग लगने की घटना होने पर इस पर तुरंत काबू पाया जा सके। हालांकि नगर काउंसिल की मीटिंग में इस संबंध में योजना बन चुकी है।