{"_id":"5aa6e07b4f1c1bbd758b5399","slug":"11520885883-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली के पार्कों में बनी लाइब्रेरियां जल्दी होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली के पार्कों में बनी लाइब्रेरियां जल्दी होगी शुरू
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्कों में बनी लाइब्रेरियां जल्द होंगी शुरू
हाउस की मीटिंग में बोले निगम कमिश्नर संदीप हंस
किताबें खरीदने के लिए हुई बात, जल्द ही खरीदा जाएगा फर्नीचर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
लंबे समय बाद शहर के विभिन्न पार्कों में लाब्रेरियों के शुरू होने की उम्मीद जग गई है। सोमवार को नगर निगम की हाउस की मीटिंग में इस बात के संकेत निगम कमिश्नर संदीप हंस ने दिए। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरियों के लिए किताबें खरीदने के लिए पब्लिशर्स से बात हो गई है। इसके अलावा फर्नीचर, स्टाफ की नियुक्ति और अन्य सामान खरीदने की प्रक्रिया भी चल रही है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही लोग पार्कों में लाइब्रेरियों की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।
पार्कों में लाइब्रेरी बनाने की योजना सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के प्रयास से शुरू हुई। सांसद ने पहले विभिन्न वार्डों के पार्षदों के साथ बैठक की थी। उसके बाद शहर के प्रमुख पार्कों में लाइब्रेरियां बनाई गई थीं। योजना यह थी कि जो व्यक्ति पार्क में सैर या जॉगिंग करने आए। उसे पार्क में ही अखबार व पुस्तकें पढ़ने की सुविधा मिले। काफी समय पहले लाइब्रेरियां बनकर तैयार हो गई थीं, लेकिन बिजली का कनेक्शन न होने के चलते काम लटक रहा था। फिर किताबें व अन्य सामान खरीदने के लिए बनाए गए प्रस्ताव को मंजूरी न मिलने के चलते यह शुरू नहीं हो पाया। अब यह साफ हो गया है कि जल्द ही लाइब्रेरियां खुल जाएंगी। जिक्रयोग है कि अमर उजाला द्वारा इस लाइब्रेरियां न खुलने का मामला कई बार उठाया जा चुका है।
इन पार्कों में बनी हैं लाइब्रेरियां
गमाडा की ओर से फेज-3बी1 स्थित रोज गार्डन, फेज-चार, फेज-छह, सेक्टर-69, सेक्टर-65 और फेज-छह में लाइब्रेरियां बनाई गई थीं। प्रत्येक लाइब्रेरी बनाने में करीब पंद्रह लाख रुपये की लागत आई है। यह लाइब्रेरियां इस तरीके से डिजाइन की गई हैं, ताकि पार्क में आने वाले लोग वहां आसानी से पहुंच पाए।
विज्ञापन
सिल्वी पार्क में लाइब्रेरी व कैंटीन भी
शहर के प्रमुुख पार्कों में शुमार सिल्वी पार्क में पहले से ही लाइब्रेरी और कैंटीन की सुविधा है। जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, इस मॉडल को पंजाब के अन्य शहरों में भी लागू किया जा रहा है।