{"_id":"5a8f25a54f1c1b805a8bb45f","slug":"11519330725-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों पर पुलिस की रहेेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों पर पुलिस की रहेेगी नजर
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध होने पर घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेगी पुलिस
जिला पुलिस ने विदेश की तर्ज पर तैयार करवाया एक सॉफ्टवेयर
सभी कैमरों के आईपी एड्रेस लेगी पुलिस, कभी देख पाएगी सारी रिकॉर्डिंग
अमित शर्मा
मोहाली।
जिले में बढ़ रहे अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस ने विदेश की तर्ज पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत अब लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। इसके लिए पुलिस ने एक स्पेशल सॉफ्टवेयर तैयार कराया है, जिसके माध्यम से यह कैमरे उसके संपर्क में आ जाएंगे। साथ ही पुलिस वाले अपने कंट्रोल रूम से ही सारी गतिविधि को चेक कर पाएंगे। इसके लिए पुलिस की तरफ से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी महीने यह प्रोजेक्ट शुरू होने की संभावना है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि यह पंजाब का पहला प्रोजेक्ट है। लोगों के लिए यह वरदान साबित होगा। बीते कुछ समय से शहर की सुरक्षा को लेकर पुलिस का थिंक टैंक प्लानिंग करने में जुटा है। इसके पहले चरण में पुलिस की तरफ से शहर की सभी प्रमुख सड़कों, चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। धार्मिक स्थानों के प्रतिनिधियों से मीटिंग कर उन्हें अपने यहां कैमरे लगाने की अपील की थी। जिसके बाद अब पुलिस की तरफ से स्पेशल सॉफ्टवेयर तैयार करवाया जा रहा है, जिसे सीएम सीसीटीवी का नाम दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जब यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से इंस्टाल हो जाएगा। उसके बाद सभी लोगों के कैमरों के आईपी एड्रेस पुलिस लेगी। ऐसे में जब पुलिस को उस रिकॉर्ड की जरूरत होगी तो वह आसानी से उसे हासिल कर पाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब यह प्रोजेक्ट कामयाब हो जाएगा तो उसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर में बड़ा अपराध होने के बाद जब पुलिस वाले उस इलाके में जाते हैं तो लोगों को काफी परेशानी होती है। क्योंकि पूछताछ में लोग पुलिस को सहयोग नहीं करते। ऐसे में पुलिस की जांच प्रभावित हो जाती है। इसके बाद यह मामला कई बार उच्च अधिकारियों के समक्ष उठा, जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू हुई है। पुलिस को उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट सेे पूरे शहर को फायदा होगा।
घरों के बाहर लगे कैमरों का होगा इस्तेमाल
पुलिस के मुताबिक, प्रोजेक्ट के तहत लोगों द्वारा घरों के बाहरी तरफ जो कैमरे लगाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर उसकी रिकॉर्डिंग पुलिस द्वारा चेक की जाएगी। जबकि घर के अंदर लगे कैमरों से पुलिस का कोई लेना-देना नहीं होगा। पुलिस का कहना है कि इस प्रोजेक्ट से शहर का फायदा होगा।
200 नए कैमरे लगाने की तैयारी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरे जिले में जल्द ही करीब हाई रेजोल्यूशन वाले 200 कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे एक्सिडेंट प्रोन और संवेदनशील एरिया में लगाए जाएंगे। इसे मोहाली, जीरकपुर, डेराबस्सी, खरड़ और कुराली में लगाने की योजना है। यह प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी।