फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   वेतन न मिलने से भड़के कर्मियों ने ठेकेदार रख़लाफ़ किया रोष प्रदर्शन

वेतन न मिलने से भड़के कर्मियों ने ठेकेदार रख़लाफ़ किया रोष प्रदर्शन

Tue, 20 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
वेतन न मिलने से भड़के कर्मियों ने ठेकेदार रख़लाफ़ किया रोष प्रदर्शन
वेतन न मिलने से भड़के कर्मियों ने किया रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत देकर ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
बरवाला रोड के गांव हरीपुर हिंदुआं में स्थित राजस्थान लिकर फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मियों ने ठेकेदार पर वेतन न देने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को ठेकेदार के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। भड़के कर्मियों ने सोमवार को पुलिस स्टेशन के बाहर ठेकेदार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर वेतन दिलवाने की मांग की।
पुलिस स्टेशन के बाहर मौजूद बलकार सिंह, सोनू, राकेश, अखिलेश, संजय समेत अन्य वर्करों ने बताया कि वह करीब 10 महीने से ठेकेदार ब्रिज मोहन के माध्यम से इस फैक्ट्री में काम कर रहे हैं। ठेकेदार ने उन्हें सात से लेकर 14 हजार रुपये प्रति महीना वेतन पर रखा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते चार महीनों से ठेकेदार उन्हें वेतन नहीं दे रहा, जबकि काम पहले की तरह ही लिया जा रहा है। रोष प्रकट करते हुए कहा कि अब ठेकेदार का कुछ दिनों से फोन बंद आ रहा है और वह फैक्ट्री में भी नहीं आता। तनख्वाह न मिलने के कारण सैकड़ों कर्मियों के घरों के चूल्हे बंद हो गए हैं। उन्होंने शक जताते हुए कहा कि ठेकेदार उनके पैसे लेकर भाग गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विजय बख्शी ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार का फोन नहीं मिल रहा, जल्दी जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed