{"_id":"5a2eea4c4f1c1ba12d8b80c2","slug":"101513024076-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस हालत में मिली महिला ने दिया बच्ची को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस हालत में मिली महिला ने दिया बच्ची को जन्म
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावारिस हालत में मिली महिला ने दिया बच्ची को जन्म
लावारिस केेंद्र प्रभ आसरा में रह रही थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
गांव पडियाला के मंदबुद्धि और लावारिस केंद्र प्रभ आसरा में रह रही एक लावारिस हालत में मिली महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। नवजात बच्ची को संस्था के प्रबंधकों ने प्रभरूप नाम दिया है। संस्था के मुख्य प्रबंधक शमशेर सिंह और रजिंदर कौर ने बताया कि 21 जुलाई को 23 वर्षीय एक महिला (जोकि अपना नाम अंजली बताती थी) को संस्था में दाखिल कराया गया था। उन्होंने बताया कि अंजली काफी दयनीय हालत में मुगल माजरी सड़क पर घूम रही थी। इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया था। इस दौरान पुलिस ने अंजली की हालत को देखते हुए प्रभ आसरा संस्था में दाखिल करवा दिया था। उन्होंने बताया कि अंजली का जब सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया तो वह पांच महीने की गर्भवती थी। उन्होंने बताया कि इस स्थिति में अंजली की अच्छी तरह से सेवा-संभाल की गई। इस दौरान अंजली ने रविवार को एक लड़की को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि जन्म के बाद बच्ची और मां दोनों तंदुरुस्त हैं। रजिंदर कौर ने बताया कि नवजात बच्ची का नाम प्रभरूप रखा गया है। उन्होंने कहा कि जच्चा-बच्चा दोनों की डाक्टरों की देखरेख में संभाल की जा रही है।
फोटो कैपशन : कुराली प्रभ आसरा संस्था में नवजात बच्ची को दुलारते प्रबंधक।