फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   100% of the target of delivering water to rural areas has been met, Mohali made a place in the top nine districts of the country

ग्रामीण क्षेत्रों में पानी पहुंचाने का 100 फीसदी लक्ष्य किया पूरा,

Sat, 22 Aug 2020 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
100% of the target of delivering water to rural areas has been met, Mohali made a place in the top nine districts of the country
मोहाली। कोविड काल में वीआईपी जिले ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ग्रामीण क्षेत्रों के सभी घरों में पीने वाले पानी के कनेक्शन देकर जिले ने 100 फीसदी लक्ष्य पूरा कर किया है। वहीं, इस उपलब्धि के साथ मोहाली भारत के पहले नौ जिलों में शामिल हो गया।
विज्ञापन

इस संबंधी शुक्रवार को आस्क कैप्टन प्रोग्राम के 16वें संस्करण में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदंर सिंह ने जिला निवासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने राजपुरा से मोहाली रेलवे लाइन प्रोजेक्ट संबंधी मोहाली निवासी हरमन विर्क द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब भी दिया। उन्होंने बताया कि रेलवे की नई नीति के अनुसार सूबा सरकार को रेलवे लाइन के लिए जमीन देने के साथ ही प्रोजेक्ट की लागत का 50 फीसदी खर्च करना पड़ेगा। यह तकरीबन 400 करोड़ रुपये बनता है। यह रेलवे लाइन चंडीगढ़ से शुरू होकर राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में जाएगी, जिससे यह एक अंतरराज्यीय प्रोजेक्ट बन जाता है। इसलिए रेलवे मंत्रालय को इस प्रोजेक्ट की समीक्षा करने व उसके अनुसार योजना बनाने के लिए सूचित किया गया है। इस दौरान उन्होंने राज्य के अन्य जिलों के लोगों की तरफ से धान के सीजन की खरीद, एसवाईएल मुद्दा, खेतीबाड़ी विधेयक व अन्य मुद्दों के भी जवाब दिए।
विज्ञापन

लाइव सेशन में सीएम ने लोगों से कोरोना संकट को गंभीरता से लेने की अपील की है। लोगों को मास्क पहनने, हाथ धोने व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए भी कहा गया। साथ ही मामूली लक्षण होने पर भी अपना इलाज करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग व समय पर इलाज बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी को कीमती जानें बचाने के लिए एकजुट होने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed