{"_id":"67182ea4c15cb622010dadf4","slug":"10-snatchers-arrested-with-39-mobile-phones-snatched-in-two-days-mohali-news-c-71-1-mli1004-121021-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दो दिन में छीने 39 मोबाइल फोन के साथ 10 झपटमार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दो दिन में छीने 39 मोबाइल फोन के साथ 10 झपटमार गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। ट्राइसिटी में हो रही झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक और गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के नौ में से छह गुर्गों को मोहाली फेज-1 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को भी मटौर थाना पुलिस ने एक गिरोह के चार झपटमारों को झपटे गए 19 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया था। ऐसे में पिछले दो दिनों में मोहाली पुलिस ने दस झपटमारों को 39 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को एएसपी जयंत पुरी ने बताया कि फेज-1 थाना पुलिस ने एक गिरोह को काबू किया है, जिसमें दो महिलाओं सहित 9 लोग शामिल हैं। तीन आरोपी फरार हैं जिन्हें गिरफ्तार करना बाकी है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने जिन दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है वह अपने पति के साथ स्नैच किए गए मोबाइल को खरीदकर उन्हें आगे बेचने का धंधा करती थी। आरोपियों से स्नैच किए गए 20 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान लवजोत सिंह निवासी अमन नगर मोगा कोटकपुरा रोड जिला फरीदकोट (हाल निवासी फेज-9 मोहाली), सन्नी निवासी गांव मोहाली, नीना व करतार सिंह (दोनों पति-पत्नी) निवासी गांव हरीपुर बरदार जिला रोपड़ (हाल निवासी शाहीमाजरा झुग्गियां), संजय और रेखा (दोनों पति -पत्नी) निवासी गांव बुलंद शहर जिला मेरठ यूपी (हाल निवासी झुग्गियां पुराना बैरियर फेज-1) के रूप में हुई हैं। आरोपियों में एक गगनदीप सिंह निवासी गांव मोहाली व दो अज्ञात शामिल जिन्हें पकड़ना बाकी है। आरोपियों के खिलाफ 18 अक्तूबर को थाना फेज-1 में लूटपाट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
एएसपी सिटी-1 जयंत पुरी ने बताया कि सभी आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। एएसपी ने बताया कि पहले लवजोत सिंह और सन्नी को इनोवा कार में गिरफ्तार किया था। उसके बाद उनकी निशानदेही पर 19 अक्तूबर को आरोपी नीना और करतार सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने अपनी निशानदेही पर स्नैच किए गए मोबाइल बरामद करवाए जिसमें आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2) जोड़ी गई। पूछताछ में उनके साथी दीपक कुमार सेक्टर-57 को मामले में नामजद कर 20 अक्तूबर को उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी सन्नी व लवजोत से स्नैचिंग के 2, आरोपी करतार सिंह व उसकी पत्नी ने स्नैचिंग के 7, आरोपी संजय सिंह से स्नैचिंग के 4, दीपक कुमार से 5 मोबाइल बरामद किए गए हैं। उनसे वारदात में इस्तेमाल की गई इनोवा कार भी बरामद हुई है।