फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   10 flats built in violation of the approved plan sealed in Peermuchalla; construction was also underway in the parking area

Mohali News: पीरमुछल्ला में नक्शे के विपरीत बने 10 फ्लैट सील, पार्किंग क्षेत्र में भी चल रहा था निर्माण

Wed, 09 Sep 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
10 flats built in violation of the approved plan sealed in Peermuchalla; construction was also underway in the parking area
पीरमुछल्ला। नगर परिषद ने पीरमुछल्ला स्थित ब्लू रिज-2 में स्वीकृत नक्शे के विपरीत किए निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है। परिषद ने नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए 10 फ्लैट्स को सील कर दिया है। यह कार्रवाई पार्किंग क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायत के बाद की गई है। कार्रवाई नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के आदेशों पर बिल्डिंग इंस्पेक्टर शिवानी के नेतृत्व में हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण की जांच की और नियमों के विपरीत पाए गए फ्लैट्स को सील किया। ब्लू रिज-2 में कुछ कोठियों के नक्शे स्वीकृत कराए गए थे। हालांकि, इन कोठियों की जगह एस प्लस तीन के रूप में फ्लैट्स बना दिए गए थे। फ्लैट्स में पार्किंग के लिए निर्धारित जगह का भी निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल किया गया था। बताया गया कि पार्किंग क्षेत्र में एक-एक कमरा बना दिया गया था। इससे वाहनों की पार्किंग के लिए जगह कम हो गई थी। नगर परिषद की बिल्डिंग शाखा को शिकायत मिलने के बाद जांच की गई थी।
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर सख्त रुख
बिल्डिंग इंस्पेक्टर शिवानी बंसल ने कहा कि नगर परिषद अवैध निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने कोठियों के स्वीकृत नक्शे के विपरीत फ्लैट्स बनाए हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। निर्माण के दौरान स्वीकृत नक्शे और निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति नक्शे से उलट निर्माण करता है या पार्किंग वाली जगह कमरे बनाता है, तो परिषद कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन



अभियान जारी रहेगा, अन्य निर्माणों पर भी नजर

नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि शहर में ऐसे अन्य निर्माणों पर भी नजर रखी जाएगी। इनमें वे निर्माण शामिल हैं जहां स्वीकृत नक्शे के विपरीत अतिरिक्त फ्लैट्स बनाए गए हैं। पार्किंग क्षेत्र का इस्तेमाल निर्माण के लिए करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन मिलने पर सीलिंग समेत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed