फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   10 boxes of liquor recovered from a vehicle parked outside the former sarpanch's house

पूर्व सरपंच के घर के बाहर खड़ी गाड़ी से 10 पेटी शराब बरामद

Sat, 18 Jan 2020 01:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
10 boxes of liquor recovered from a vehicle parked outside the former sarpanch's house
खरड़। पुलिस ने ग्राम पंचायत गांव तोलेमाजरा के पूर्व सरपंच के घर में खड़ी एक गाड़ी से अवैध शराब की 10 पेटियां बरामद की हैं। थाना सदर खरड़ के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बताया कि एएसआई जसवंत सिंह पुलिस पार्टी समेत शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए गांव संतेमाजरा, खूनीमाजरा तथा रसनहेड़ी आदि में गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस पार्टी जब रेलवे पुल खूनी माजरा के पास पहुंची तो पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी इनोवा कार (नं. सीएच-01-एएफ-0360) में चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर यहां महंगे दाम पर बेचता है। वह व्यक्ति उक्त कार में चंडीगढ़ से भारी मात्रा में शराब लेकर आया है और इस समय कार पूर्व सरंपच स्वर्णजीत सिंह के घर के बाहर खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्वर्णजीत सिंह उर्फ बिट्टू वासी गांव तोलेमाजरा के घर के बाहर खड़ी कार से अवैध शराब की 10 पेटियां बरामद कीं जिन पर फॉर सेल इन चंडीगढ़ लिखा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्ससाइज एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed