फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Mohali court issue warrant against Punjabi singer Gippy Grewal in gangster Dilpreet Baba related case

पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के खिलाफ वारंट जारी: कोर्ट में होना होगा पेश, गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा से जुड़ा मामला

Tue, 06 Aug 2024 11:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 06 Aug 2024 11:00 PM IST
सार

पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के खिलाफ मोहाली कोर्ट ने वारंट जारी कर कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। मामला गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा से जुड़ा है। 

विज्ञापन
Mohali court issue warrant against Punjabi singer Gippy Grewal in gangster Dilpreet Baba related case
गिप्पी ग्रेवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पंजाबी सिंगर व एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के खिलाफ मोहाली कोर्ट ने जमानती वारंट जारी कर दिया है। मोहाली कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत ने केस के शिकायतकर्ता रुपिंदर सिंह उर्फ गिप्पी ग्रेवाल को गवाही के लिए नोटिस भेजा था। गिप्पी ग्रेवाल तीन पेशियों से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं। जिसके चलते कोर्ट ने उन्हें जमानती वारंट व पांच हजार की श्योरिटी के साथ पेश करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के खिलाफ दी है ग्रेवाल ने रंगदारी मांगने और धमकाने की शिकायत दी थी। इस संबंध में फेज-8 थाने में मामला दर्ज हुआ था। अदालत ने कहा कि अगर गिप्पी ग्रेवाल अगली तारीख पर पेश नहीं होते तो गैर जमानती वारंट जारी किए जाएंगे। अगली सुनवाई 20 अगस्त तय की गई है।
विज्ञापन


कनाडा में है गिप्पी ग्रेवाल
जानकारी के मुताबिक कोर्ट की ओर से 4 जुलाई को गिप्पी ग्रेवाल के खिलाफ वारंट जारी किया गया था और 10 जुलाई को पेश होने के निर्देश दिए थे, लेकिन बैलिफ ने कोर्ट में रिपोर्ट पेश की कि गिप्पी ग्रेवाल कई महीनों से कनाडा में हैं। ऐसे में कोर्ट का मानना था कि गिप्पी ग्रेवाल केस के शिकायतकर्ता हैं और उनकी गवाही जरूरी है, इसलिए उनका कोर्ट में फिजिकली पेश होना जरूरी है। कोर्ट के इस आदेश के बावजूद गिप्पी ग्रेवाल कोर्ट में मंगलवार को पेश नहीं हुए, जिसके चलते कोर्ट ने दोबारा वारंट जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिप्पी ग्रेवाल ने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के खिलाफ दी थी शिकायत
बता दें कि पंजाबी गायक रुपिंदर सिंह उर्फ गिप्पी ग्रेवाल निवासी सेक्टर-69 ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 31 मई 2018 को उसके मोबाइल पर शाम 4 बजे गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा का व्हाट्सएप मैसेज आया। इसमें कई तरह की धमकियां दी गईं। धमकी में कहा गया कि अगर उसने बात नहीं मानी तो परमीश वर्मा व चमकीले की तरह परिणाम भुगतने पड़ेंगे। शिकायत में कहा गया था कि एक धमकी भरे मैसेज में लिख था कि वह दिलप्रीत बाबा बोल रहा है और उसे फिरौती की रकम चाहिए। अगर उसे बाबा की जानकारी नहीं है तो फेसबुक पर जानकारी हासिल कर सीधा संपर्क करे। पुलिस ने गिप्पी की शिकायत पर एक जून 2018 को गैंगेस्टर दिलप्रीत सिंह ढाहा उर्फ बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed