फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Moga Hindu organizations enraged over murder of Shiv Sena leader, staged sit-in demanding arrest

Moga: शिवसेना नेता की हत्या पर भड़के हिंदू संगठन, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया धरना

Fri, 14 Mar 2025 02:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 02:47 PM IST
सार

पूरे घटनाक्रम का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमे दिख रहा है कि किस तरह तीन हमलावरों के पीछा करने पर मंगत राय मांगा ने एक घर के दरवाजे के ऊपर चढ़ कर अंदर जाने की कोशिश की। हमलावरों ने फायरिंग शुरू की तो मंगत राय मांगा जख्मी हो गया। वह मौके से भागने लगा तो आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।  

विज्ञापन
Moga Hindu organizations enraged over murder of Shiv Sena leader, staged sit-in demanding arrest
परिजनों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

वीरवार की देर रात मोगा में बदमाशों ने शिवसेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप के जिला प्रधान मंगत राय मांगा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार की सुबह मोगा सिविल अस्पताल में पूरे पंजाब से अलग अलग हिंदू संगठन के नेता पहुंचे। सभी ने मोगा प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को पकड़ा जाए और कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, तभी मंगत राय का पोस्टमार्टम करवाएंगे। इसके बाद सभी संगठनों ने परिवार वालों के साथ थापर चौक पर धरना लगा दिया।  
विज्ञापन




वहीं पूरे घटनाक्रम का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमे दिख रहा है कि किस तरह तीन हमलावरों के पीछा करने पर मंगत राय मांगा ने एक घर के दरवाजे के ऊपर चढ़ कर अंदर जाने की कोशिश की। हमलावरों ने फायरिंग शुरू की तो मंगत राय मांगा जख्मी हो गया। वह मौके से भागने लगा तो आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।   मृतक के पत्नी ने कहा कि हमें कुछ नहीं चाहिए बस मेरे पति के हत्या करने वाले को हमारे सामने लाया जाए। सबके सामने सजा दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed