Amritsar Fire News : मजीठा रोड पर दवा की फैक्टरी में लगी भीषण आग, महिला समेत चार कर्मचारी जिंदा जले
Amritsar Factory Fire : फैक्टरी में आग लगते ही हड़कंप मच गया। अंदर काम करने वाले कर्मचारियों को जहां से रास्ता मिला, वहां से बाहर निकल गए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब आधा दर्जन गाड़ियों की मदद से देर रात आग पर काबू पाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के मजीठा रोड पर स्थित नागकलां में क्वालिटी फार्मास्युटिकल फैक्टरी में गुरुवार दोपहर केमिकल के ड्रमों में हुए अचानक धमाके के बाद भयानक आग लग गई। तुरंत इसकी सूचना नगर निगम के फायर विभाग को दी गई लेकिन कुछ ही देर में आग की लपटें आसमान को छूने लगीं।
फैक्टरी के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाला लेकिन भयानक आग के बीच दर्जनों कर्मी फंस गए और एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। निगम के कर्मचारियों ने फायर बिग्रेड की आधा दर्जन गाड़ियों की मदद से आठ घंटे के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने फैक्टरी में मारे गए चार कर्मियों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए।
मजीठा रोड पर स्थित नागकलां में क्वालिटी फार्मास्युटिकल में गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक भयानक आग लग गई। इस दौरान फैक्टरी में पड़े केमिकल के ड्रम एक के बाद एक धमाके से फटने लगे। देखते ही देखते आग की लपटें आसमान को छूने लगीं। फैक्टरी के अंदर काम कर रहे कर्मियों में भगदड़ मच गई और बचने के लिए सभी बाहर की ओर भागने लगे। इस दौरान कुछ कर्मचारी अंदर फंस गए। एक महिला कर्मी और किशोर समेत कुल चार लोगों की धुएं में दम घटने से मौत हो गई। आग के कारण लाखों की मशीनें भी जल गईं।
फार्मास्युटिकल फैक्टरी में आग से मरने वालों की पहचान वेरका के गुरभेज सिंह (25), कुलविंदर सिंह (17) निवासी मजीठा, रानी (22) निवासी डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर) और सुखदीप सिंह (27) निवासी पारथवाल बटाला के रूप में हुई है। नागकलां निवासी निंदर कौर ने बताया कि उनकी बेटी रानी तीन-चार महीने पहले ही यहां काम पर लगी थी, जो रोजाना शाम छह बजे घर पहुंच जाती थी लेकिन अब उसकी बेटी कभी भी घर नहीं लौटेगी।
वहीं मजीठा निवासी राज कौर ने बताया कि उनका बेटा कुलविंदर सिंह (17) फैक्टरी में काम करता था और रोजाना ही शाम छह बजे घर लौट आता था। जब उसका बेटा घर नहीं पहुंचा और फैक्टरी में आग लगने की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उसका बेटा फैक्टरी के अंदर फंसा हुआ है, जिसकी बाद में मौत हो गई।
कैसे लगी आग, नहीं चला पता
जिले के फायर अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची गई थीं। फैक्टरी में धुआं बहुत ज्यादा था तो फायर कर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फैक्टरी के अंदर केमिकल के ड्रम पड़े थे, जिनमें लगातार विस्फोट हो रहे थे। एयरफोर्स की गाड़ियों की मदद से रात करीब आठ बजे आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया लेकिन जांच शुरू कर दी गई है।
मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है और फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जाएगा। - कंवलप्रीत सिंह, डीएसपी।
फैक्टरी मालिक प्रत्येक पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये देने पर हुआ राजी
प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद क्वालिटी फैक्टरी मालिक प्रत्येक पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये देने पर सहमत हो गए हैं। मृतकों के वारिसों ने फैक्टरी मालिकों के खिलाफ रोष जताया और कहा कि अगर समय रहते फैक्टरी का निरीक्षण किया गया होता तो उनके परिवार के सदस्यों की मौत नहीं होती। इन परिवारों ने मजीठा थाने के बाहर प्रदर्शन किया और फैक्टरी मालिक से 15 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। मामले में तहसीलदार रतनजीत खुल्लर, एसएचओ बलविंदर सिंह भुल्लर ने हस्तक्षेप किया। इस पर फैक्टरी मालिक प्रत्येक पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये देने पर सहमत हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.