फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Many associations of Punjab raised questions on the 4th Progressive Punjab Investors Conference

पंजाब निवेशक सम्मेलन पर सवाल: उद्योगपति बोले-साढ़े चार साल में नहीं निकला चिमनियों से धुंआ, दो माह में कैसे होगा करिश्मा

Thu, 28 Oct 2021 11:06 AM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना Published by: प्रमोद कुमार Updated Thu, 28 Oct 2021 11:06 AM IST
सार

चौथे प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन पर पंजाब की कई एसोसिएशनों ने सवाल उठा दिए हैं। इनके पदाधिकारियों ने कहा कि अगर साढ़े चार साल में पंजाब में एक लाख करोड़ का निवेश हुआ है, तो मंत्री को क्यों हटाया गया। अब दो माह सरकार के शेष बचे हैं। इनमें वह क्या कर लेगी। निवेश नहीं हुआ, कंपनियों ने मजबूरी में अपना विस्तार किया है।

विज्ञापन
Many associations of Punjab raised questions on the 4th Progressive Punjab Investors Conference
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चौथा प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन बुधवार को लुधियाना में समाप्त हो गया। इस सम्मलेन को लेकर जहां पंजाब सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं, कई एसोसिएशनों ने सरकार के फैसलों को कटघरे में खड़ा कर दिया है। ऑल इंडस्ट्री एंड ट्रेड फोरम के प्रधान बदीश जिंदल साफ कहते हैं कि पंजाब सरकार दावा कर रही है कि वह चिमनियों से दोबारा धुंआ निकाल देगी। सवाल यह है कि साढ़े चार में कुछ नहीं कर पाए, तो दो माह में कौन सा करिश्मा हो जाएगा पंजाब में।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-उपलब्धि: देश में पहली बार फसलों पर ड्रोन से होगा खाद का स्प्रे, हरियाणा के करनाल से होगी शुरुआत
विज्ञापन


कारोबारियों को बीच में क्यों लटकाया
पंजाब सरकार दावा कर रही है कि बीते साढ़े चार साल में एक लाख करोड़ का निवेश पंजाब में हुआ है, तो फिर उन्हें अपना पुराना मंत्री क्यों बदलना पड़ा। इस सम्मेलन में एमएसएमई को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। कंपनियों के विस्तार को निवेश कहा जा रहा है। बदीश जिंदल ने कहा कि सरकार ने चालीस हजार केस खत्म कर दिए, फिर आठ हजार कारोबारियों को बीच में क्यों लटका दिया। सब कुछ एक बार में साफ कर देना चाहिए था। सरकार का वायदा था कि पांच रुपये बिजली यूनिट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडियम इंडस्ट्री ज्यादा दे रही चार्ज
अब मीडियम इंडस्ट्री को फिक्स चार्ज में 50 फीसदी छूट दी गई है। मीडियम इंडस्ट्री तो पहले से 11 फीसदी ज्यादा चार्ज दे रही है। कंपनी के विस्तार को पंजाब सरकार निवेश बता रही है। अगर बड़ी कंपनियां विस्तार नहीं करेंगी, तो वह प्रतियोगिता में कैसे रहेंगी। एक उदाहरण के तौर पर पंजाब पॉलिसी है कि अगर फर्नेस तीन साल में अपना विस्तार करती है, तो उसे बिजली बिल में 13
फीसदी सरचार्ज नहीं लगेगा।

ये भी पढ़ें-बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब की तीन महिला प्रदर्शनकारियों को डंपर ने कुचला, मौत


हर फर्नेस की विस्तार की मजबूरी
ऐसे में हर फर्नेस की मजबूरी है कि वह तीन साल बाद अपना विस्तार करे। एक बड़ी फर्नेस का एक माह का बिजली का बिल दो से पांच करोड़ रुपये बैठता है। अगर वह विस्तार करते हैं, तो 13 फीसदी फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में यह तो सभी की मजबूरी है। अगर पंजाब में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ, तो सरकार यह बताए कि देश की बेरोजगारी दर 5.3 फीसदी है, तो पंजाब की 7.7 फीसदी क्यों है।

सीआईसीयू ने किया घोषणाओं का स्वागत
चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग के प्रधान उपकार सिंह आहुजा ने इंडस्ट्री के लिए सीएम की तरफ से की गई घोषणाओं का स्वागत किया है। आहुजा ने कहा कि इंडस्ट्री की लंबे समय से वैट केसों को खत्म करने की मांग थी, इसमें चालीस हजार केसों को सरकार ने खत्म कर दिया है। वहीं, आठ हजार केसों को लेकर भी काफी राहत दी गई है।

ये भी पढ़ें-लुधियाना: नौकरी के लिए रोते हुए सीएम चरणजीत चन्नी से मिलने पहुंचीं पोलियोग्रस्त वेटलिफ्टर रमनदीप, पुलिस ने मिलने से रोका

सरकार तुरंत लागू करे घोषणाएं
यूनाइटेड साइकिल पार्ट्स मेन्युफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान डीएस चावला ने सरकार की घोषणाओं का स्वागत करते इन्हें तुरंत लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे सोमवार को ही सीएम से मिलकर यह सभी मांगें रखकर आए थे। लेकिन सरकार मिक्स लैंड में लगी इंडस्ट्री को राहत देना भूल गई है। इसलिए उनकी मांग है कि सरकार इस मुद्दे पर तुरंत विचार कर इस पर कुछ बड़ा फैसला ले। जब तक इस मामले पर कोई फैसला नहीं होता है, उस समय तक मिक्सलैंड में लगी इंडस्ट्री को वहां से हटाया न जाए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed