{"_id":"6aab8a74c4707c424b045d83","slug":"man-suicide-in-sunam-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनाम में सुसाइड: संतान न होने से परेशान था जरनैल सिंह, फंदा लगाकर दी जान; गुरुद्वारे में करता था सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनाम में सुसाइड: संतान न होने से परेशान था जरनैल सिंह, फंदा लगाकर दी जान; गुरुद्वारे में करता था सेवा
Thu, 17 Sep 2026 12:07 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
Published by: Nivedita
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:07 PM IST
सार
पहली पत्नी की मौत के बाद जरनैल सिंह ने करीब दो-तीन साल पहले चरनजीत कौर नाम की महिला से शादी की थी। संतान न होने के कारण वह पिछले कुछ समय से काफी मानसिक तनाव में रहता था।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
सुनाम के मोरांवाली में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान जरनैल सिंह पुत्र चेतू सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जिला पटियाला के गांव खेड़ी नगाहीयां का रहने वाला था और वर्तमान में मोरांवाली के दशमेश नगर में रह रहा था। वह स्थानीय गुरुद्वारे में सेवा निभाता था।
पुलिस चौकी नई अनाज मंडी (सुनाम) के सहायक थानेदार राम सिंह ने बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद जरनैल सिंह ने करीब दो-तीन साल पहले चरनजीत कौर नाम की महिला से शादी की थी। संतान न होने के कारण वह पिछले कुछ समय से काफी मानसिक तनाव में रहता था। इसी डिप्रेशन के चलते उसने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी चरनजीत कौर के बयानों के आधार पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।